इंदौर के सयाजी होटल की फर्जी वेबसाइट बनाई, ग्राहक से ठग लिए 28 हजार रुपए
Vishwanath Singh | Jun 22, 2025, 13:36 IST
sayaji22
शिकायत सयाजी होटल के मैनेजर मंजय ठाकुर ने दर्ज कराई है, जो ड्रीम सिटी के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने होटल की फर्जी वेबसाइट तैयार की, जिसमें सयाजी होटल का लोगो और डिज़ाइन उपयोग किया गया था
इंदौर के होटल सयाजी के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। इस फर्जी वेबसाइट के जरिए होटल का लोगो और ब्रांडिंग उपयोग करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने न केवल होटल की साख को नुकसान पहुंचाया बल्कि एक ग्राहक से 28 हजार रुपए की ठगी भी कर ली। पीड़ित होटल प्रबंधन की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायत सयाजी होटल के मैनेजर मंजय ठाकुर ने दर्ज कराई है, जो ड्रीम सिटी के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने होटल की फर्जी वेबसाइट तैयार की, जिसमें सयाजी होटल का लोगो और डिज़ाइन उपयोग किया गया था। ताकि ग्राहकों को यह असली दिखाई दे। इसी माध्यम से ग्राहक विक्रम चौधरी से ठग ने संपर्क कर बुकिंग के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाए।
आरोपी ने ग्राहक से मोबाइल नंबर 6002161299 के माध्यम से संपर्क किया और अपने इंडियन बैंक के अकाउंट नंबर 8019413602 (IFSC CODE: IDIB0001002) में 28,000 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। रकम रूम बुकिंग और चार्ज के नाम पर ली गई थी। बाद में जब ग्राहक ने होटल से संपर्क किया तो ठगी का खुलासा हुआ।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बोल पड़े, अमिताभ बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान
विजयनगर पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। वहीं, होटल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल होटल की ऑफिशियल वेबसाइट या अधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए ही बुकिंग करें।
यह खबर भी पढ़ें...सोनम रघुवंशी का पिस्टल वाला बैग गायब करने वाले ब्रोकर को शिलांग पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह घटना उन मामलों में से एक है, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर ग्राहकों और संस्थानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इंदौर में हाल के महीनों में ऐसे साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी देखी गई है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी ट्रांजैक्शन से पहले वेबसाइट और व्यक्ति की प्रामाणिकता जांचने की सलाह दी है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेट्रो में तीसरे सप्ताह केवल 16 हजार रह गए यात्री, अब किराया और बढ़ा, अब केवल 8 घंटे चलेगी मेट्रो
वहीं, विजयनगर पुलिस का कहना है कि मोबाइल और बैंक अकाउंट की डिटेल्स के आधार पर आरोपी की लोकेशन और पहचान जल्द की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं, होटल प्रबंधन ने भी साइबर सेल से फर्जी वेबसाइट हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें...ट्रेन की टायलेट में फंस गया यात्री का फोन, डेढ़ लाख कीमत सुनकर ट्रेन स्टाफ ने…
मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत
मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल से हुआ लेनदेन
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बोल पड़े, अमिताभ बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान
पुलिस ने दर्ज किया मामला
यह खबर भी पढ़ें...सोनम रघुवंशी का पिस्टल वाला बैग गायब करने वाले ब्रोकर को शिलांग पुलिस ने किया गिरफ्तार
ठगी के मामलों में बढ़ोतरी
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेट्रो में तीसरे सप्ताह केवल 16 हजार रह गए यात्री, अब किराया और बढ़ा, अब केवल 8 घंटे चलेगी मेट्रो
जांच जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी
यह खबर भी पढ़ें...ट्रेन की टायलेट में फंस गया यात्री का फोन, डेढ़ लाख कीमत सुनकर ट्रेन स्टाफ ने…
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel