भोपाल की महिला पार्षद पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर लड़ा था चुनाव
Rohit Sahu | Apr 05, 2025, 14:00 IST
nagar nigam bhopal collector
भोपाल में महिला पार्षद शबाना शोएब कुरैशी को कलेक्टर ने पद से हटा दिया है। महिला पार्षद ने बैरसिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 से चुनाव जीता था।
भोपाल जिले की बैरसिया नगर परिषद के वार्ड नंबर-7 से निर्वाचित एनसीपी (Nationalist Congress Party) की महिला पार्षद शबाना शोएब कुरैशी को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पद से हटा दिया है। पार्षद शबाना कुरैशी बीजेपी, आप और कांग्रेस तीनों के कैंडिडेट को हराकर चुनाव में जीत हासिल की थी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने न सिर्फ उन्हें पद से हटाया बल्कि आगामी 6 साल तक किसी भी नगर निकाय चुनाव में भाग लेने पर भी रोक लगा दी।
नगर परिषद चुनाव में शबाना कुरैशी ने बीजेपी की नगमा बी शानू अंसारी, कांग्रेस की फरीदा इदरीश अहमद, आम आदमी पार्टी की फरजाना बी और निर्दलीय उम्मीदवार परवीन बी को पराजित कर जीत हासिल की थी।
चुनाव के बाद निर्दलीय प्रत्याशी परवीन बी ने भोपाल कलेक्टर कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि शबाना कुरैशी ने नामांकन के समय फर्जी ओबीसी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। मामला की गंभीरता देखते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे।
टीटी नगर एसडीएम की जांच रिपोर्ट में परवीन बी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। प्रमाण पत्र फर्जी साबित होने के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शबाना कुरैशी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, शबाना कुरैशी अब आगामी 6 वर्षों तक किसी भी नगर पालिका (Nagar Palika) या नगर पंचायत (Nagar Panchayat) के चुनाव में नामांकन नहीं कर सकेंगी।
यह भी पढ़ें: भोपाल में बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, कई कॉलोनियों में 60% तक होगा, मेयर-पार्षदों के इलाके छोड़े
यह भी पढ़ें: जेल में बंद कवासी लखमा शराब घोटाला केस में फिर गिरफ्तार , 7 तक रिमांड
thesootr links
फर्जी जाति प्रमाण पत्र से लड़ा चुनाव
दरअसल पार्षद के खिलाफ मिली फर्जी डॉक्यूमेंट की शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच की जिम्मेदारी टीटी नगर एसडीएम को सौंपी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शबाना कुरैशी ने चुनाव लड़ने के उद्देश्य से हुजूर तहसील के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया था।
बीजेपी, कांग्रेस, आप को हराकर जीती थीं चुनाव
निर्दलीय उम्मीदवार ने उठाया था मामला
अब 6 साल तक नहीं लड़ सकेंगी निकाय चुनाव
यह भी पढ़ें: भोपाल में बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, कई कॉलोनियों में 60% तक होगा, मेयर-पार्षदों के इलाके छोड़े
यह भी पढ़ें: जेल में बंद कवासी लखमा शराब घोटाला केस में फिर गिरफ्तार , 7 तक रिमांड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari