नकली पानी की बोतल बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, लगा ताला, ऐसे खुला राज

Raj Singh | Nov 16, 2024, 13:55 IST
Share
nakali_water.
nakali_water.

नकली पानी की बोतल बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। इस भंडाफोड़ में प्रशासन ने खाली भरी पानी की बोतलों सहित एक करोड़ कीमत की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी सील किया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नकली पानी की बोतल बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। नकली पानी की बोतलें बनाने वाली मशहूर कंपनी का नाम पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी है। दरअसल, मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर एडिशनल स्पेशल रिसीवर के तौर पर यहां आए तेज सिंह की मौजूदगी में छापेमारी की गई। बता दें कि जिले के आनंद नगर इलाके में एक आलीशान घर के अंदर यह फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जिसे अब सील कर दिया गया है। यहां से खाली भरी पानी की बोतलों सहित एक करोड़ कीमत की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी अधिकारियों के द्वारा सील की गई है।

इस संबंध में मुंबई हाईकोर्ट के एडिशनल स्पेशल रिसीवर तेज सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। यहां प्रसिद्ध पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनियों के मिलते-जुलते नाम से नकली पानी की बोतलें बनाई जा रही थीं। पुलिस बल की मदद से यह कार्रवाई की गई है। ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आज से नारियल पानी भी बेचेगा सांची, कीमत भी सिर्फ इतनी सी

कैसे खुला राज?

दरअसल, जुलाई महीने में ग्वालियर के आपागंज में रहने वाले शिकायतकर्ता नदीम खान मोहर्रम जुलूस में शामिल होने आनंद नगर बहोड़ापुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने शीतला डेयरी से पानी की बोतल खरीदी। बोतल पर मशहूर कंपनी के नाम से मिलता-जुलता नाम लिखा था। नदीम ने इसे असली ब्रांड समझकर पी लिया। इसे पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें ग्वालियर में भर्ती कराया गया। इसके बाद नदीम के परिजनों ने इसकी शिकायत बहोड़ापुर थाने में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से नामी कंपनी के नाम की नकली बोतलें बरामद की। नदीम ने स्वस्थ होने पर इस पूरे मामले की शिकायत के साथ लीगल एक्शन लेते हुए फेमस कंपनी को नोटिस भेजा था। नोटिस पर काम करते हुए कंपनी ने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट में कंपनी के द्वारा देश भर में उसके नाम से मिलती-जुलती पानी की बोतल बेचने से जुड़ी जानकारी और सबूत दिए।

शिवपुरी कलेक्ट्रेट अग्निकांड का खुलासा : 20 लाख का फर्जी मुआवजा लेने वालों ने लगवाई थी आग, सात लोगों पर FIR दर्ज

फैक्ट्री पर लगा ताला

इसके बाद मुंबई हाईकोर्ट ने सबूत के आधार पर एडिशनल स्पेशल रिसीवर की नियुक्ति की। इसी जांच पड़ताल में विनय नगर सेक्टर 3 स्थित ग्वालियर बेवरेज नाम से संचालित पानी की बोतल पैक करने वाली फैक्ट्री पर यह कार्रवाई की गई। एडिशनल स्पेशल रिसीवर ने मौके पर हजारों की संख्या में खाली और भरी हुई पानी की बोतलों को बरामद किया। इन सभी बोतल पर फेमस कंपनी के नाम से मिलता जुलता रैपर लगा हुआ था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अब इस फैक्ट्री पर ताला लगा दिया गया है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज