इंदौर की हैलोवीन पार्टी का मुद्दा UK में CM के सामने डॉक्टर ने उठाया
Sanjay Gupta | Nov 29, 2024, 13:42 IST
indore halloween party
इंदौर में 13 अक्टूबर को हुई हैलोवीन पार्टी के 'भूतों' पर केस दर्ज करने का मामला पुलिस में दब गया है। लेकिन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों को अभी तक इसके लिए पीड़ा है।
इंदौर में 13 अक्टूबर को हुई हैलोवीन पार्टी के 'भूतों' पर केस दर्ज करने का मामला पुलिस में दब गया है। लेकिन देश के साथ ही विदेशों में भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज से पास हुए पूर्व छात्रों को अभी तक इसके लिए पीड़ा है। सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश को लेकर यूके दौरे पर थे, तभी यह मुद्दा फिर उठाया गया। कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता अक्षय कांति बम इस आयोजन में सबसे अहम भूमिका में थे और दबाव बनाकर उन्हीं के द्वारा डीन से यह मंजूरी दिलाने की बात खबरों में हैं। डॉक्टर एसोसिएशन ने इसे लेकर पुलिस के सामने ज्ञापन भी दिए, रैली भी निकाली लेकिन पुलिस ने हैलोवीन के 'भूत' पकड़ने में कोई रुचि नहीं दिखाई। मामले को दबा दिया गया, क्योंकि इसमें जैन समाज के कई बड़े घरों के लोग शामिल हैं।
यह मुद्दा यूके के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन व 1973 बैच के एमजीएम के पूर्व छात्र डॉ. अनिल त्रिपाठी ने सीएम के सामने उठाया। उन्होंने केईएम बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी पर आश्चर्य जताया। साथ ही इस तरह से इसके दुरुपयोग होने और प्रतिष्ठा धूमिल होने से रोकने के लिए कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने साथ ही सीएम से मांग की है कि वह इसे प्रदेश के पहले मेडिकल म्यूजियम में तब्दील कर दें। 150 साल पुराने इस भवन को ऐतिहासिक विरासत भवन घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान भी इंदौर में उन्होंने इसे लेकर मांग की थी।
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, अरविंद बागड़ी व अन्य नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन देकर इसके लिए बीजेपी नेता अक्षय बम और अन्य को जिम्मेदार बताया था। साथ ही कहा था कि डीन डॉ. संजय दीक्षित ने पुलिस को पत्र दिया लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं दिया। दोषियों को बचाने का काम कर रहे हैं, उन्हें सभी के नाम चेहरे पता हैं। बीजेपी नेता अक्षय बम को गिरफ्तार किया जाए, पुलिस इनसे पूछताछ करें, तो पूरा मामला उजागर होगा।
इन्होंने उठाया यह मुद्दा
सीएम ने दिया आश्वासन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनकी बात को संजीदगी से सुना और इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही समीक्षा करने की बात कही। वहीं डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि एलुमनाई मिलकर इसे कर सकते हैं और वह इसकी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। साथ ही हैलोवीन पार्टी को अपमानजनक बताया।
बम की गिरफ्तारी की मांग भी हो चुकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA