पन्ना में किसान की बदली किस्मत, मिला 32.80 कैरेट का हीरा
Sandeep Kumar | Sept 13, 2024, 22:54 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-13T224541.536
हीरों (diamonds ) के लिए प्रसिद्ध पन्ना में एक किसान को खेत में 32.80 कैरेट का हीरा मिला है। इससे किसान की किस्मत बदल गई है, और किसान रातों-रात खेतपति से करोड़पति बन गया।
मध्य प्रदेश के पन्ना में एक किसान खेतपति से करोड़पति बन गया। किसान को ऐसा चमकता हीरा मिला है कि उसकी जिंदगी बदल गई। बताया जा रहा है कि किसान घर से अपने बडे़ बेटे के साथ सरकोहा की खदान के पास अपने खेत में पहुंचा था। रोजाना की तरह किसान अपने खेत में काम कर रहा था इस दौरान 32.80 कैरेट का एक चमकता हीरा ( shining diamond ) मिला गया। हीरा मिलते ही किसान की खुशी का ठिकाना ना रहा।
किसान स्वामी दीन पाल ( Swami Deen Pal ) ने हीरा कार्यालय में जाकर हीरा ( diamond ) जमा करते हुए कहा कि आज मेरी किस्मत बदल गई है। अब मैं सीधे से घर की स्थितियां और अपनी आर्थिक स्थितियों में सुधार कर लूंगा। मैं नहीं सोचा था कि शायद मुझे भगवान इतना बड़ा हीरा देंगे। वहीं, हीरा अधिकारी रवि पटेल का कहना है कि यह हीरा अच्छी क्वालिटी का है। हीरा की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए के ऊपर आंकी जा रही है। हीरा बनने के बाद अच्छा आकार एवं अपनी चमक बिखेर देगा। इससे हीरे की कीमत अत्यधिक हो जाएगी और यह जेम क्वालिटी का अच्छा हीरा है।
ये खबर भी पढ़िए...मेहनत का फल : कर्ज लेकर खोदी खदान, मिला 1 करोड़ का हीरा
हीरा अधिकारी रवि पटेल ( Ravi Patel ) ने बताया कि हीरा धारक स्वामीदीन पाल (Swami Deen Pal ) ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर करीब चार माह पहले खदान लगाई थी। किसान खेती और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण (Maintenance ) करता था। वह हीरे की खदान ( diamond mine ) भी लगाया करता था। किसान ने बताया कि वह सरकोहा गांव में स्थित खुद की जमीन में चार माह पहले गर्मियों में हीरा खदान ( diamond mine ) का पट्टा बनवाकर खुदाई शुरू की थी। उसे विश्वास था कि उसे बड़ा हीरा जरूर मिलेगा। वह हीरा धारित चाल की धुलाई कर रहा था।
किसान ने जमा किया हीरा
ये खबर भी पढ़िए...मेहनत का फल : कर्ज लेकर खोदी खदान, मिला 1 करोड़ का हीरा
हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari