नीमच में टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, किया विरोध प्रदर्शन
Sandeep Kumar | Nov 03, 2025, 23:18 IST
farmers-protest-tractor-rally
नीमच में किसानों ने टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली। पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को बायपास पर रोक दिया। इस पर किसान और पुलिस के बीच झड़प हुई। इससे गुस्साए किसानों ने जिला मुख्यालय की ओर कूच किया।
Neemuch. नीमच के मोरवन कस्बे में किसानों ने निर्माणाधीन टेक्सटाइल फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को निकाली गई उनकी ट्रैक्टर रैली को पुलिस और प्रशासन ने बायपास पर रोक लिया। इससे किसानों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद गुस्साए किसान जिला मुख्यालय की ओर कूच करने के लिए आगे बढ़े। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान धरने पर बैठ गए। इससे हाईवे पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
किसान कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़े थे। प्रशासन ने उन्हें ट्रैक्टर छोड़कर पैदल जाने की अनुमति दी। किसान पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम बीएल कलेश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मोरवन बांध सैकड़ों गांवों को पानी देता है। बांध का आधा पानी फैक्ट्री को दिए जाने से जल संकट होगा। फैक्ट्री से वायु प्रदूषण भी होगा, जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से भ्रमित न होने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि फैक्ट्री से कोई प्रदूषण नहीं होगा। इसके अलावा, जल संकट भी नहीं गहराएगा।
ये भी पढ़ें...1 रुपए का क्लेम! किसानों के साथ मजाक नहीं होने दूंगा, शिवराज ने बीमा कंपनियों को लगाई फटकार
ये भी पढ़ें...मप्र में फिर गहराया खाद संकट: अशोकनगर में पथराव, टीकमगढ़ में किसानों ने लगाया जाम
किसानों का कहना है कि फैक्ट्री उनके जीवन-यापन को प्रभावित करेगी। उनका आरोप है कि फैक्ट्री उस जमीन पर बन रही है, जो वे पीढ़ियों से खेती, चराई और खेल के लिए इस्तेमाल करते आए हैं।
किसानों का आरोप है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे थे। प्रशासन ने हमें अलग-अलग जगह पर रोका। हमारी मंशा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की थी। इसके बाद हम शांतिपूर्ण तरीके से घर लौट जाते।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की चिंता पानी की कमी और बंजर भूमि को लेकर है। किसान नेता राजकुमार अहीर ने चेतावनी दी कि फैक्ट्री से पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।
![00ecacd8-cb0]()
ये भी पढ़ें...एमपी में बेमौसम बारिश से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद, बढ़ेगी ठंड
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में मिल रही सरकारी नौकरी, MP NHM Vacancy में होगी इन पदों पर भर्ती, आज है आखिरी तारीख
महू नसीराबाद हाईवे पर जाम के दौरान एंबुलेंस फंस गई। किसानों ने तुरंत एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। एंबुलेंस मंदसौर से चित्तौड़गढ़ जा रही थी। जाम दोनों ओर 4 किलोमीटर तक फैला था। इसमें करीब 1000 वाहन फंसे थे। हालांकि, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की 2 घंटे की बातचीत के बाद जाम खुल पाया।
किसानों ने सौंपा ज्ञापन
ये भी पढ़ें...1 रुपए का क्लेम! किसानों के साथ मजाक नहीं होने दूंगा, शिवराज ने बीमा कंपनियों को लगाई फटकार
ये भी पढ़ें...मप्र में फिर गहराया खाद संकट: अशोकनगर में पथराव, टीकमगढ़ में किसानों ने लगाया जाम
क्या बोले किसान ?
किसानों का आरोप है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे थे। प्रशासन ने हमें अलग-अलग जगह पर रोका। हमारी मंशा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की थी। इसके बाद हम शांतिपूर्ण तरीके से घर लौट जाते।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की चिंता पानी की कमी और बंजर भूमि को लेकर है। किसान नेता राजकुमार अहीर ने चेतावनी दी कि फैक्ट्री से पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।
00ecacd8-cb0
ये भी पढ़ें...एमपी में बेमौसम बारिश से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद, बढ़ेगी ठंड
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में मिल रही सरकारी नौकरी, MP NHM Vacancy में होगी इन पदों पर भर्ती, आज है आखिरी तारीख
जाम में फसी एंबुलेंस को मिला रास्ता
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari