इंदौर की महू तहसील के चोरल में फार्म हाउस की छत गिरी, 5 मजूदर की मौत
Sanjay Gupta | Aug 23, 2024, 10:42 IST
farmhouse roof collapse indore
इंदौर के चोरल गांव में फार्महाउस की छत गिरने से 6 मजदूर दब गए हैं। 5 शव निकाल लिए गए, एक की तलाश जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं।
इंदौर की महू तहसील के चोरल गांव में एक फार्महाउस की छत गिरने से 6 मजदूर दब गए। इसमें से 5 बॉडी निकाली गई है। मौके पर अधिकारी पहुंच चुके हैं और मलबा हटाने का काम हो रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने रेस्क्यू दस्ता मौके पर पहुंचा दिया है।
मौके पर तत्काल पहुंचे एसडीएम महू सीएस हुड्डा ने बताया कि मलबा हटाने पर पांच बॉडी मिली है। उन्होंने कहा कि अभी औ मलबा हटाकर देख रहे है, लेकिन अभी कोई अन्य ब़ॉडी नहीं मिली है। सभी मृतकों के पोस्टमार्टम महू में ही कराए जा रहे हैं।
चोरल सरपंच अशोक सैनी ने मौके से द सूत्र को बताया कि पांच लोगों की बॉडी निकल गई है और एक और दबा हुआ है। उनके भी जिंदा होने की संभावना कम है। सैनी ने बताया कि रात को बारिश हुई थी, कच्चा स्ट्रक्चर था। मजदूर इसके नीचे ही सो गए थे। यह गिर गया और इसमें सभी दब गए। सुबह घटना का पता चला और रेस्क्यू शुरू हुआ।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के जाम गेट पर कार पलटने से दो कॉलेज छात्रों की मौत, पांच घायल
सैनी ने बताया कि यह फार्महाउस इंदौर के ममता पति कन्हैयालाय और अनन्या पति भरत का है। यहां पर छोटे-छोटे कॉटेज बनाए जा रहे हैं। यहां काम करने वाले सभी मजदूर भी इंदौर के रहने वाले हैं। गुरुवार को काम खत्म होने के बाद रात में खाना खाकर निर्माणाधीन इमारत में ही सोए थे।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
एसडीएम ने कहा पांच बॉडी मिली है
सरपंच ने बताया ऐसे हुई घटना
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के जाम गेट पर कार पलटने से दो कॉलेज छात्रों की मौत, पांच घायल
इनका है फार्म हाउस
मृतकों के नाम
- पंवन पंचाल पिता भंवरलाल पांचाल उम्र 35 साल निवासी बांसवाडा राजस्थान हाल मुकाम राऊ 163, इंदौर
- हरिओम पिता रमेश मालवी उम्र 22 साल निवासी ग्राम उन्मोद जिला शाजापुर
- अजय पिता रमेश मालवी उम्र 20 साल निवासी जिला शाजापुर
- राजा पिता शेरसिंह उम्र 22 साल निवासी इंदौर
- 5 गोपाल (काका) पिता बाबुलाल प्रजापति उम्र 45 साल निवासी छोटाबांगड़दा इंदौर
CM ने जताया दुख
आज सुबह प्रदेश में दो स्थानों से दुःखद घटनाओं की खबर से मन अत्यंत दुखी है।
पांढुर्णा जिले अंतर्गत भोपाल से हैदराबाद जा रही बस के नेशनल हाईवे से पलटने पर यात्रियों की असामयिक मौत होना और महू के चोरल ग्राम में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से 5 मजदूरों की दुःखद मृत्यु होना…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 23, 2024
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari