फर्रुखाबाद प्लेन क्रैश में सवार थे एमपी के लिकर किंग अजय अरोड़ा , बाल-बाल बची जान

Sourabh Bhatnagar | Oct 10, 2025, 12:17 IST
Share
Farrukhabad-private-jet-crash-update-ajay-arora-controversies
Farrukhabad-private-jet-crash-update-ajay-arora-controversies

यूपी के फर्रुखाबाद में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। विमान में एमपी के लिकर किंग अजय अरोड़ा सवार थे। अरोड़ा खिमसेपुर में बन रही बीयर फैक्ट्री को देखने गए थे।

मध्य प्रदेश के मशहूर लिकर किंग अजय अरोड़ा गुरुवार को एक बड़े विमान हादसे का शिकार होते-होते बचे। ये घटना यूपी के फर्रुखाबाद में हुई, जहां एक प्राइवेट प्लेन रनवे से उड़ान भरते वक्त अचानक नियंत्रण खो बैठा और पास की झाड़ियों में घुस गया।

लेकिन अच्छी बात यह है कि विमान में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। इस प्लेन में सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज़ लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अरोड़ा के साथ राकेश टीकू (कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट), सुमित शर्मा (भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी), और एक और यात्री भी सवार थे। शुक्र है, इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
बता दें कि अजय अरोड़ा अपनी टीम के साथ भोपाल से खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही बीयर फैक्ट्री के निर्माण का निरीक्षण करने आए थे। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब अरोरा अपनी टीम के साथ लौट रहे थे।

विमान के क्रैश होने के बाद स्थिति की जांच के लिए दिल्ली से एक टीम भी बुलाई गई। इस दुर्घटना में विमान के विंग्स, फ्रंट व्हील और जेट फैन टूट गए थे, और फ्यूल टैंक भी डैमेज हो गया था।

8570cf7f-6ef
8570cf7f-6ef


टेकऑफ के दौरान अचानक बेकाबू हुआ जेट

यह घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित हवाई पट्टी पर हुई। जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का प्राइवेट जेट, वी टी डेज, गुरुवार सुबह 10:30 बजे भोपाल जाने के लिए उड़ान भरने वाला था। टेकऑफ के दौरान जेट अचानक बेकाबू हो गया और रनवे से बाहर झाड़ियों में जा घुसा। इस दौरान जेट लगभग 400 मीटर तक रनवे पर दौड़ा था, फिर हादसा हो गया।

सोम ग्रुप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी पर सेंट्रल एक्साइज की रेड, 14 करोड़ रुपए किए सरेंडर

कलेक्टर बोले- पायलट की लापरवाही से हुआ फर्रुखाबाद प्लेन क्रैश

डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि विकसित भारत योजना के तहत 570 करोड़ रुपए का एक बीयर प्लांट लगाया जा रहा है। बुधवार शाम को कंपनी के अधिकारी 6 सीटर प्राइवेट जेट से आए थे। गुरुवार को जब विमान टेकऑफ कर रहा था, तो पायलट की लापरवाही के कारण जेट रनवे से स्लिप कर गया। हालांकि, हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं, और प्लेन थोड़ी बहुत क्षतिग्रस्त हो गया है।

वुडपैकर ग्रीन कंपनी के MD अजय अरोरा ने बताया कि वे प्लांट का मुआयना करके प्राइवेट विमान से लौट रहे थे, तभी ये प्लेन क्रैश हो गया।

9783e8ab-1eb
9783e8ab-1eb


उत्तर प्रदेश में बड़ा निवेश कर रहा सोम ग्रुप

यह यात्रा सोम ग्रुप के उत्तर प्रदेश में किए जा रहे बड़े निवेश का हिस्सा थी। यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, सोम ग्रुप खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में 570 करोड़ रुपए की लागत से एक बड़ा एग्री-प्रोसेसिंग प्लांट बना रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए सोम ग्रुप को 40 एकड़ ज़मीन दी है। इस प्लांट में एथेनॉल, स्टार्च, ग्लूटन, पेय पदार्थ और कई तरह के डिस्टलरी उत्पाद बनेंगे।

1a88a6f4-32f
1a88a6f4-32f


8a6eb955-3fa
8a6eb955-3fa


इस प्रोजेक्ट के तहत सोम ग्रुप ने एक नई कंपनी, WOODPECKER GREENAGRI NUTRIENTS PRIVATE LIMITED, बनाई है, जो इस प्लांट का कामकाज संभालेगी। इस कंपनी के चार निदेशक हैं: जगदीश कुमार अरोड़ा, राजत बत्रा, दीपक अरोड़ा और सुमित मारवाह। यह प्रोजेक्ट सोम ग्रुप के बढ़ते सपनों और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक बड़ा बढ़ावा देने वाला कदम है।

नया एग्री-प्रोसेसिंग प्लांट

सोम ग्रुप का नया एग्री-प्रोसेसिंग प्लांट कई तरह के उत्पाद बनाएगा, जैसे एथेनॉल, स्टार्च, ग्लूटन, पेय पदार्थ और डिस्टलरी के प्रोडक्ट्स। ये प्लांट सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के मौके नहीं पैदा करेगा, बल्कि पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती देगा। इस प्रोजेक्ट से सोम ग्रुप का उत्पादन बढ़ेगा और कंपनी अपने उत्पादों की सप्लाई को ग्लोबल मार्केट में बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

अजय अरोरा कौन हैं?

6e7f3ff1-53a
6e7f3ff1-53a


अजय अरोरा, सोम डिस्टिलरीज़ एंड ब्रुअरीज लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो शराब और बीयर इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। इसके अलावा, वह वुडपेकर ग्रीन एग्री न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड के भी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो 2025 में रजिस्टर्ड हुई एक नई कंपनी है।

यह कंपनी फर्रुखाबाद के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ी बीयर-डिस्टिलरी फैक्ट्री बना रही है, जिसके लिए UPSIDA ने 40 एकड़ ज़मीन दी है। अजय अरोरा के भाई, जगदीश अरोरा, सोम ग्रुप के चेयरमैन हैं। हालांकि, अजय अरोरा की व्यापारिक सफलता बहुत बड़ी है, लेकिन उनका नाम कई विवादों में भी फंसा रहा है।

022f6824-534
022f6824-534


अजय अरोरा के विवाद

अजय अरोरा का नाम 2020 में एक बड़े सैनिटाइजर घोटाले में सामने आया था। कोरोना महामारी के दौरान, अजय और उनके भाई जगदीश पर ₹188 करोड़ के सैनिटाइजर घोटाले में 33 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी करने का आरोप था। इस आरोप के बाद अजय और उनके भाई को 28 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ₹8 करोड़ की जीएसटी पहले ही जमा कर दी थी, लेकिन अदालत ने गंभीर आरोपों के मद्देनजर उन्हें जमानत नहीं दी। बाद में, उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी, लेकिन इस विवाद ने उनके व्यवसायिक नाम को धूमिल कर दिया।

अजय अरोरा की प्रमुख विवादित घटनाएं

  • सैनिटाइजर घोटाला (2020): अजय और उनके भाई पर आरोप था कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान सैनिटाइजर का उत्पादन कर ₹33 करोड़ की जीएसटी चोरी की थी। इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
  • पार्टनर राधेश्याम सेन की आत्महत्या (2020): राधेश्याम सेन, जो अरोरा भाइयों के व्यापारिक साझीदार थे, उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट में अरोरा भाइयों पर वित्तीय धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाया। उनकी मृत्यु ने इस मामले को और गंभीर बना दिया।
  • अवैध शराब तस्करी (2022): अजय अरोरा और उनके भाई पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अवैध शराब तस्करी के आरोप भी लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने फ्रंट कंपनियां बनाकर शराब तस्करी की थी।
  • बाल श्रम का आरोप (2024): 2024 में सोम डिस्टिलरी में 50 से अधिक बच्चे, जिनमें 20 लड़कियां भी थीं, काम करते पाए गए। इसके बाद, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने इस मामले की जांच शुरू की और बॉन्डेड लेबर का केस दर्ज किया।




Tags:
  • सोम डिस्टिलरीज
  • अवैध शराब
  • फर्रुखाबाद
  • प्लेन क्रैश
  • अजय अरोरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई