FIITJEE कोचिंग के एमडी डीके गोयल, फाइनेंस हेड बब्बर और एडमिनिस्ट्रिव हेड आनंद पर धोखाधड़ी का केस
Sanjay Gupta | Jul 12, 2024, 08:51 IST
FIITJEE
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कोचिंग के दिल्ली के मुख्य संचालक व मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश कुमार गोयल, फाइनेंस हेड राजीव बब्बर और एडमिनिस्ट्रिव हेड मनीष आनंद पर केस दर्ज किया गया है।
आईआईटी जेईई की तैयारी कराने वाली FIITJEE कोचिंग की अभिभावकों और बच्चों के साथ की गई धोखाधड़ी पर आखिरकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर द सूत्र लगातार दमदारी से फिट्जी की पोल खोल रहा था, वहीं बड़े समाचार पत्र समूह फिट्जी से मिलने वाले विज्ञापनों के चलते चुप्पी साधे हुए थे। आखिरकार पालकों की शिकायत पर यह केस दर्ज हो गया है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कोचिंग के दिल्ली के मुख्य संचालक व मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश कुमार गोयल, फाइनेंस हेड राजीव बब्बर और एडमिनिस्ट्रिव हेड मनीष आनंद पर केस दर्ज किया गया है। इन पर धोखाधड़ी की 420 की धारा लगाई गई है।
![fitjee]()
अबिभावक तन्मय राजुकर, नीलेश खंडेलवाल, भूपेंद्र कुलकर्णी व अन्य की शिकायत पर यह केस हुआ है। फिट्जी ने इंदौर में करीब 300 बच्चों से फीस लेकर एडमिशन दिया। यह राशि करीब 4 करोड़ रुपए आती है। लेकिन एक- एक कर अपने तीनों सेंटर बंद कर दिए। पालकों ने जनसुनवाई में यह शिकायत की थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने कुछ दिन का समय कोचिंग संचालकों को दिया था वह मामला सुलझाकर बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करें या फीस दें, लेकिन इसके बाद भी कोचिंग ने ध्यान नहीं दिया।
ये खबर भी पढ़िए...FIITJEE कोचिंग टॉपर्स को खरीदती है, पेरेंट्स के आरोप, वेबसाइट पर टॉपर वेद लाहोटी को अपना बताया, अधिकारी बोले कराएंगे FIR
कोचिंग ने मामला बिगड़ने और प्रशासन की कार्रवाई के बाद पालकों को एक एक्सेल शीट भेजकर तीन विकल्प दिए थे कि वह या तो बच्चे को दिल्ली शिफ्ट कर सकते हैं या ऑनलाइन कोचिंग ले सकते हैं या फिर अप्रैल 2025 तक उन्हें रिफंड किया जा सकेगा। लेकिन यह विकल्प भी ऑफिशियल पत्राचार, ईमेल के जरिए नहीं किया और ना ही इस पर कहीं संस्थान की सील, साइन थे। इसमें भी जो पदाधिकारी बताए गए और नंबर दिए गए, इन पर पालक फोन कर रहे हैं तो कोई नहीं उठा रहा धा।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इन पर हुआ केस
fitjee
इनकी शिकायत पर हुआ केस
ये खबर भी पढ़िए...FIITJEE कोचिंग टॉपर्स को खरीदती है, पेरेंट्स के आरोप, वेबसाइट पर टॉपर वेद लाहोटी को अपना बताया, अधिकारी बोले कराएंगे FIR
यह सभी नंबरों पर कोई नहीं दे रहा जवाब
- मनीष आनंद (मुख्य परिचालन अधिकारी, FIITJEE लिमिटेड)- संपर्क: 9871091469
- राजीव बब्बर (समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी, FIITJEE लिमिटेड)- संपर्क: 8527219866
- अतील अरोड़ा (प्रबंध भागीदार, FIITJEE इंदौर)- संपर्क: 8770891159
- अरविंद भावसार (लेखा विभाग, FIITJEE इंदौर)- संपर्क: 9926068916
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari