इंदौर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, श्रीराम मंदिर की 25 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से मुक्त
Vishwanath Singh | Jul 31, 2025, 18:44 IST
Sourabh866
अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई तहसील जूनी इंदौर के ग्राम भानगढ़ में स्थित खसरा नंबर 59 की भूमि पर की गई, जो कि श्रीराम शासकीय मंदिर के नाम पर दर्ज है।
इंदौर में जिला प्रशासन ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीराम शासकीय मंदिर की करोड़ों की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह कार्रवाई इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में की गई, जिसमें कुल 1.307 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन के अनुसार, इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है।
मंदिरों की जमीन लगातार जिला प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं के चंगुल से छुड़ाई जा रही है। हाल ही में 150 करोड़ की श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन को भी कलेक्टर सिंह ने आदेश जारी कर सरकारी घोषित किया और 11 वर्ग विशेष के लोगों के नाम हुए नामांतरण को रद्द कर जमीन पर कब्जा लिया। इसी तरह लगातार अन्य धर्मस्थलों की जमीन को लेकर भी स्वामित्व और कब्जा जांचा जा रहा है।
अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई तहसील जूनी इंदौर के ग्राम भानगढ़ में स्थित खसरा नंबर 59 की भूमि पर की गई, जो कि श्रीराम शासकीय मंदिर के नाम पर दर्ज है। यह भूमि लंबे समय से अवैध कब्जे की चपेट में थी। जब इस संबंध में शिकायत सामने आई, तब कलेक्टर ने इसकी तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें... मालेगांव ब्लास्ट केस में इंदौर के श्याम साहू भी थे सह-आरोपी, साध्वी प्रज्ञा को मोबाइल सप्लाई करने का था आरोप
कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी प्रदीप सोनी और तहसीलदार प्रीति भिसे ने राजस्व रिकॉर्ड की जाँच कर अतिक्रमण की पुष्टि की। इसके बाद आज नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम, तहसील और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी रही। कब्जा हटाने के बाद प्रशासन ने उस शासकीय भूमि को अपने अधीन लेकर वहाँ तार फेंसिंग करवाई और भूमि पर "श्रीराम शासकीय मंदिर" का सूचना बोर्ड भी लगाया।
ये भी पढ़ें... इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी के लिए लॉबिंग तेज, कैलाश, रमेश और गोलू गुट पर नजरें, मालिनी-हार्डिया की भी नजर
प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है शासकीय और धार्मिक संस्थाओं की संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कर उन्हें संरक्षित करना। इस कार्रवाई को इसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
इंदौर जिले में यह पहली कार्रवाई नहीं है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में बीते कुछ समय से शासकीय संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान तेज गति से चल रहा है। प्रशासन लगातार ऐसी अवैध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें... इंदौर METRO को 2 महीने हुए पूरे: सवा 2 लाख ने ही की यात्रा, इसमें से 1 लाख तो शुरू के 5 दिन में ही घूम लिए थे
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मंदिरों की जमीन लगातार जिला प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं के चंगुल से छुड़ाई जा रही है। हाल ही में 150 करोड़ की श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन को भी कलेक्टर सिंह ने आदेश जारी कर सरकारी घोषित किया और 11 वर्ग विशेष के लोगों के नाम हुए नामांतरण को रद्द कर जमीन पर कब्जा लिया। इसी तरह लगातार अन्य धर्मस्थलों की जमीन को लेकर भी स्वामित्व और कब्जा जांचा जा रहा है।
यहां की गई कार्रवाई
ये भी पढ़ें... मालेगांव ब्लास्ट केस में इंदौर के श्याम साहू भी थे सह-आरोपी, साध्वी प्रज्ञा को मोबाइल सप्लाई करने का था आरोप
ऐसे हुई पूरी कार्रवाई
प्रशासन की उपस्थिति और कब्जा वापस
ये भी पढ़ें... इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी के लिए लॉबिंग तेज, कैलाश, रमेश और गोलू गुट पर नजरें, मालिनी-हार्डिया की भी नजर
शासन का उद्देश्य: शासकीय भूमि की सुरक्षा
अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी
ये भी पढ़ें... इंदौर METRO को 2 महीने हुए पूरे: सवा 2 लाख ने ही की यात्रा, इसमें से 1 लाख तो शुरू के 5 दिन में ही घूम लिए थे
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari