इंदौर में IDA 3 लाख पौधे लगाएगा, सुपर कॉरिडोर पर बनाया सिंदूर गार्डन

Vishwanath Singh | Jun 05, 2025, 17:30 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून 2025 को सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इंदौर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईडीए ने पर्यावरण के हित में 1000 पौधे लगाए। साथ ही इस मानसून सत्र में कुल 3 लाख पौधे लगाने का संकल्प भी किया। आईडीए ने सुपर कॉरिडोर पर एक खास तरह के गार्डन का शुभारंभ भी किया। जिसे सिंदूर गार्डन नाम दिया गया।

सुपर कॉरिडोर पर हुआ आयोजन

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून 2025 को सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त इंदौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कई गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और आईडीए के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

the sootr
the sootr

पर्यावरण थीम पर बच्चों ने बनाए चित्र

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई। जहां संभागायुक्त और आईडीए प्रशासक दीपक सिंह ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण को थीम बनाया गया। विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह खबर भी पढ़ें...तबादलों को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी राहत

1000 पौधों का हुआ रोपण, सिंदूर गार्डन की स्थापना

संभागायुक्त सिंह ने बताया किआईडीए द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1000 पौधे लगाए गए। इन पौधों में पीपल, बरगद, नीम, गूलर और आम जैसे छायादार और औषधीय गुणों से भरपूर वृक्ष शामिल रहे। इसके अलावा 100 सिंदूर के पौधे भी विशेष रूप से लगाए गए, जिनके आधार पर इस स्थल को ‘सिंदूर गार्डन’ नाम दिया गया है। यह नया गार्डन सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस के सामने विकसित किया गया है।

the sootr
the sootr

खासतौर पर 5 से 10 फीट के ही लगाए पौधे

आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने जानकारी दी कि पौधों की ऊंचाई 5 से 10 फीट के बीच रखी गई है। ताकि वे जल्द हरियाली दें। हर पौधे की फेंसिंग की गई है और नियमित खाद-पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि सिंदूर गार्डन अब सुपर कॉरिडोर पर हरियाली और स्वच्छता का नया उदाहरण बनेगा। यह स्थान आने वाले समय में न केवल प्राकृतिक सुंदरता का केंद्र होगा, बल्कि शहर की पर्यावरणीय चेतना को भी मजबूती देगा।

यह खबर भी पढ़ें...चातुर्मास में भगवान विष्णु क्यों करते हैं पाताल लोक में निवास, कौन संभालता है सृष्टि का संचालन

मानसून में लगाए जाएंगे 3 लाख पौधे

आईडीए प्रशासक दीपक सिंह ने बताया कि इस मानसून सीजन में इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना है कि कुल 3 लाख पौधे विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य शहर को हराभरा बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और नागरिकों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता लाना है।

यह खबर भी पढ़ें...शादी से पहले दुल्हन को मेहंदी क्यों लगाई जाती है, जानें क्यों जरूरी है यह रस्म

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपने-अपने हाथों से पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही शहरवासियों से भी अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

यह खबर भी पढ़ें...तबादलों को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी राहत

Tags:
  • इंदौर
  • मानसून
  • आईडीए
  • सीईओ
  • संभागायुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान