BJP प्रत्याशी अंचल सोनकर के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस उम्मीदवार लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया पर भी गोलीकांड और बमबाजी का मुकदमा
The Sootr | Nov 19, 2023, 24:00 IST
BJP प्रत्याशी अंचल सोनकर के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस उम्मीदवार लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया पर भी गोलीकांड और बमबाजी का मुकदमा
कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थक कई बार आमने-सामने आ गए। गोलीकांड, बमबाज़ी, और पथराव की एक के बाद एक कई घटनाएं हुई।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. विधानसभा चुनाव के मतदान और उसके पहले तक जबलपुर का पूर्व विधानसभा क्षेत्र क्राइम कैपिटल में तब्दील हो गया। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थक कई बार आमने-सामने आ गए। गोलीकांड, बमबाजी, और पथराव की एक के बाद एक कई घटनाएं हुई। कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के कार्यालय के सामने पहुंचकर बमबाजी और फायरिंग की वारदात भी हुई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अंचल सोनकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में अंचल सोनकर के अलावा उनके पार्षद बेटे विवेकराम सोनकर, राजा सोनकर, चंद्रकांत सोनकर, उमेश सोनकर के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बम कांड और मारपीट, बलवा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह बीजेपी प्रत्याशी पर हमले के आरोप में कांग्रेस उम्मीदवार लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया और उसके साथियों के खिलाफ भी फायरिंग और बम कांड की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बमबाजी, गोलीकांड और पथराव की ये वारदातें मतदान के दिन हुई थी जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी अंचल सोनकर ने अपने बेटे दामाद और अन्य समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय के सामने जमकर उपद्रव किया था तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवार लखन घनघोरिया के भाई ने बीजेपी प्रत्याशी पर पिस्टल ही तान दी थी। गनीमत ये रही कि कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया के द्वारा चलाई गई पिस्तौल की गोली बीजेपी के प्रत्याशी को नहीं लगी जबकि उसके छर्रे प्रत्याशी के पैर और उनके समर्थकों के पैरों में भी लगी। अलग-अलग तरह की तीन वारदातों के एक साथ होने से पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके में पुलिस बलों की तैनाती कर दी है।
जबलपुर का पूर्व विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां हर चुनाव में कोई न कोई बड़ी आपराधिक वारदात होती रही है पिछले विधानसभा चुनाव में भी फायरिंग और बमबाजी की कई घटनाएं हुई थी। इस बार भी ये क्षेत्र वारदातों से अछूता नहीं रहा कांग्रेस प्रत्याशी के भाई के खिलाफ और बीजेपी उम्मीदवार अंचल सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है।
![WhatsApp Image 2023-11-19 at 10.42.06 AM (1).jpeg]()
तीन अलग-अलग वारदातों से मचा बवाल
बिना क्राइम के नहीं होता चुनाव
WhatsApp Image 2023-11-19 at 10.42.06 AM (1).jpeg
WhatsApp Image 2023-11-19 at 10.42.05 AM.jpeg
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj