मझौली के मोहनिया गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, 40 एकड़ फसल जलकर राख

Neel Tiwari | Apr 06, 2025, 22:53 IST
Share
Mohaniya village fire
Mohaniya village fire

मोहनिया गांव के जिन किसानों की मेहनत की फसल आग की भेंट चढ़ गई, उनके लिए यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। उन्होंने महीनों की मेहनत, पूंजी और उम्मीदें इन फसलों में लगाई थीं।

जबलपुर के ग्राम मोहनिया में रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों के पास संभलने का भी समय नहीं मिला। देखते ही देखते लपटों ने करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैली फसल को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही घंटों में लाखों रुपए की फसल राख में तब्दील हो गई।

a90d53f6-ae6
a90d53f6-ae6


ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की

जब खेतों से धुएं के गुबार और ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं, तो ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी मदद के लिए दौड़ पड़े। लेकिन आग की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी का प्रयास कारगर नहीं हो सका। आखिरकार, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। मझौली और सिहोरा से दमकल की कई गाड़ियां भेजी गईं, उन्होंने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

936498dd-406
936498dd-406


ये खबर भी पढ़िए... भोपाल के बाद अब MP के इन स्टेशनों पर भी शुरू होंगे पॉड होटल

जबलपुर से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

इस बड़े अग्निकांड की जानकारी मिलते ही जबलपुर से प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। खेतों में जली फसलें, झुलसे हुए पेड़-पौधे और दुखी किसानों को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। आग के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अंदाज़ यह है कि गर्मी के मौसम के कारण यह आग फैली है या फिर आग की शुरुआत किसी खेत में पराली जलाने से हुई हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... धार में सिंधिया गुट के नेता राजवर्धन सिंह दत्तीगांव अपने खास के कारण BJP के निशाने पर आए

क्या पराली जलाने से भड़की आग?

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले, 3 अप्रैल को जबलपुर की अनंतारा कॉलोनी फेस टू में भी पराली जलाने की घटना सामने आई थी। वहां खेत के मालिक शरद कनौजिया ने गेहूं की कटाई के बाद खेत में बची पराली को आग के हवाले कर दिया था। इससे कॉलोनी में घना धुआं फैल गया था, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। कॉलोनी वासियों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गोरा बाजार थाना पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह घटना बताती है कि पराली जलाने की प्रवृत्ति अब एक गंभीर खतरा बन चुकी है, जिसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़िए... गुना में बन रहा रामायण लोक, भगवान श्रीराम की लग रही प्रतिमा, पीएम करेंगे अनावरण

सपनों की फसल जल गई, किसान टूटे

मोहनिया गांव के जिन किसानों की मेहनत की फसल आग की भेंट चढ़ गई, उनके लिए यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। उन्होंने महीनों की मेहनत, पूंजी और उम्मीदें इन फसलों में लगाई थीं। लेकिन कुछ ही घंटों में सब कुछ जलकर खाक हो गया। कई किसानों की आर्थिक स्थिति पहले ही खराब थी, और अब यह नुकसान उनकी रीढ़ तोड़ने जैसा है। कुछ किसानों ने बताया कि अब उन्हें अगली फसल बोने के लिए बीज और खाद के भी लाले पड़ जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए... UCC जरूरी है: कर्नाटक हाईकोर्ट ने की केंद्र और राज्य से कानून बनाने की अपील

प्रशासन से मदद की उम्मीद, राहत की दरकार

किसानों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस अग्निकांड को प्राकृतिक आपदा मानते हुए उन्हें उचित मुआवजा और राहत सहायता दी जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल अनाज, बीज और आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए ताकि वे दोबारा खेती की दिशा में आगे बढ़ सकें।

सख्त नियम और जागरूकता ही बचाव का रास्ता

यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि खेतों में पराली जलाने जैसी लापरवाहियों से कितनी बड़ी आपदा खड़ी हो सकती है। प्रशासन मैं जब पर पराली जलाने के विरोध में आदेश निकाला था तो बड़ी संख्या में किसानों ने ही इसका विरोध किया था और कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन भी किया गया था, अब ऐसा लग रहा है कि पराली जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू होना जरूरी है और यदि ऐसी घटनाएं पराली जलाने के कारण घटती हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। साथ ही फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।

19 किसानों की 17 एकड़ फसल पर पड़ा असर

इस मामले में जबलपुर जिला जनसंपर्क के द्वारा देर रात एक बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया कि आज मंझौली तहसील के अंतर्गत ग्राम मोहनिया एवं मंझौली में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। इस आग से 19 किसानों की लगभग 17 एकड़ फसल में क्षति हुई है। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है और मौके पर राजस्व अमले के द्वारा RBC के तहत प्रकरण तैयार कर लिए गए हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • आग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • गेहूं की फसल
  • पराली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर