धार में सिंधिया गुट के नेता राजवर्धन सिंह दत्तीगांव अपने खास के कारण BJP के निशाने पर आए

Sanjay Gupta | Apr 06, 2025, 19:44 IST
Share
scindia-loyalist-rajvardhan-singh-dattigaon
Photograph: (the sootr)

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी समर्थक और पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बीजेपी के निशाने पर आए हैं। इसके पीछे उनके करीबी समर्थक शैलेंद्र सिंह गोहिल की सरकार पर की गई विवादित टिप्पणी है।

INDORE. धार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थक और उनके साथ ही बीजेपी में आकर कमलनाथ सरकार को गिराने वाले पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। इसकी वजह है उनके एक खास समर्थक की सरकार पर तीखी टिप्पणी। इसके जरिए उन्होंने सीधे सरकार पर हमला कर दिया था।

thesootr
thesootr

यह है मामला

दत्तीगांव के करीबी और बीजेपी के सक्रिय सदस्य शैलेंद्र सिंह गोहिल, जो श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश सचिव भी हैं। उनके द्वारा कुछ दिन पहले धार में शराब ठेके को लेकर सरकार पर विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद बीजेपी में बवाल मच गया। इसके पहले भी वह बीजेपी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ गलत टिप्पणी कर चर्चा में आ चुके थे। इसके बाद उन पर प्रतिबंधात्म कार्रवाई हो गई।

ये भी पढ़ें... वकील बनकर कोर्ट में बेटे ने लड़ी पिता की लड़ाई, दिलाया इंसाफ, जानें मामला

बीजेपी ने खोला दत्तीगांव और समर्थक के खिलाफ मोर्चा

51da83f3-429
51da83f3-429

गोहिल पर कार्ऱवाई के बाद उसे बचाने के लिए दत्तीगांव ने जमकर जोर लगाया लेकिन बीजेपी ने साफ कर दिया कि उनके द्वारा लगातार पार्टी की उपेक्षा की जाती है और उनके समर्थक पार्टी और सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते हैं। दत्तीगांव ने हर तरफ जोर लगा लिया। इसी दौरान बवाल होने के बाद गोहिल ने भी माफी मांगते हुए पहले डाली गई पोस्ट को डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़ें... MP में अब फोन न उठाने वाले अफसरों को सबक, जिला पंचायत सदस्य लाएंगे निंदा प्रस्ताव

चुनाव हार गए थे दत्तीगांव

दत्तीगांव सिंधिया के साथ ही बीजेपी में आ गए थे और फिर उपचुनाव में जीत के बाद बीजेपी सरकार में मंत्री रहे। लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी से कांग्रेस में गए शेखावत ने चुनाव में पटखनी दे दी। इसके बाद से ही वह हाशिए पर हैं।

ये भी पढ़ें... पुलिस के हत्थे चढ़ा 'मैक्सी मैन' चोर, भाई के साथ मिलकर महिलाओं के कपड़े पहन करता था चोरी

MP के इस शहर में बनेगा 50 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, जल्द होगी 30 हजार मेडिकल स्टाफ की भर्ती

Tags:
  • Dhar News
  • Jyotiraditya Scindia
  • Rajyavardhan Singh Dattigaon
  • Scindia
  • mp news hindi
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो

By Sourabh Bhatnagar

शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे

By Sanjay Gupta

संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने

By Ashish Bhardwaj

मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह

By Jageshwar prasad

RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी

By Harrison Masih

सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद

By Ashish Bhardwaj

आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म