मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मोहन यादव सरकार निरंतर प्रयासरत है। अब उज्जैन जिले के घट्टिया को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को घट्टिया में नए अस्पताल का भूमिपूजन किया, 9 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक अस्पताल 50 बेड का होगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने प्रदेश भर में 30,000 चिकित्सा स्टाफ की भर्ती किए जाने का ऐलान किया। इस अस्पताल का निर्माण 15 महीने में पूरा होगा और इससे घट्टिया समेत आसपास के 100 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
/sootr/media/media_files/2025/04/05/vA2r7XiRnBn0VMUtZu2n.jpeg)
घट्टिया में 50 बेड के अस्पताल का भूमिपूजन
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए एक और कदम उठाया है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उज्जैन के घट्टिया में जनपद पंचायत परिसर में 9.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 50 बेड के अस्पताल का भूमिपूजन किया।
15 महीने में अस्पताल निर्माण का लक्ष्य
इस अस्पताल के बनने से घट्टिया और इसके आसपास के 100 गांवों के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पहले इन्हें इलाज के लिए उज्जैन जाना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या हल हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अस्पताल का निर्माण 15 महीने में पूरा किया जाएगा और इस अस्पताल से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि घट्टिया में बनने वाला यह अस्पताल विशेषज्ञ सेवाओं से लैस होगा।
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम मोहन ने किया आनंदपुर धाम का निरीक्षण, 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा
पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ की होगी भर्ती
इस अवसर पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल (Deputy CM Rajendra Shukla) ने घोषणा की कि प्रदेश भर में 30,000 चिकित्सा स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार कर रही है, और आने वाले समय में घट्टिया में अस्पताल के साथ ही पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
संसद तक पहुंचा जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट का मामला, पुलिस के हाथ अब भी खाली
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ उज्जैन के घट्टिया में 9.95 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का अस्पताल बनेगा।
✅ अस्पताल का निर्माण 15 महीने में पूरा होगा और 100 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
✅ अस्पताल का भूमिपूजन करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेश में 30,000 चिकित्सा स्टाफ की भर्ती की घोषणा की।
✅ सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर रही है।
✅ घट्टिया अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
ये खबर भी पढ़ें...
हाईकोर्ट का आदेश: इंडियन नर्सिंग काउंसिल को पेश करनी होंगी 2018 से 2022 तक की मान्यता फाइलें
HC ने 'महाधिवक्ता पर भारी फीस' के आरोपों को किया खारिज, कहा- आरोप लगाकर, अंधेरे में तीर चलाया गया
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला | मेडिकल स्टाफ भर्ती | एमपी में नौकरी | उज्जैन न्यूज | एमपी न्यूज