लोकसभा चुनाव में इंदौर से पहली शिकायत, लालवानी ने धर्म पर मांगे वोट

Jitendra Shrivastava | Mar 23, 2024, 19:51 IST
Share
thedootr
लोकसभा चुनाव में शंकर लालवानी की पहली शिकायत।

मध्यप्रदेश के इंदौर से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी द्वारा भगवान श्री राम और कमल चुनाव चिन्ह साथ में लगाकर सार्वजनिक मीटिंग करके वोट धर्म के आधार पर मांगे जा रहे हैं। इस तरह की शिकायत कांग्रेस महासचिव ने चुनाव आयोग से की है।

संजय गुप्ता, INDORE. लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव आयोग में इंदौर से इस चुनाव की पहली शिकायत दर्ज करा दी है। शिकायत हुई है बीजेपी के इंदौर सीट के प्रत्याशी शंकर लालवानी की।

भगवान श्री राम के नाम, फोटो का उपयोग

thesootr
thesootr

कांग्रेस महासचिव राकेश यादव ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में कहा कि इंदौर संसदीय क्षेत्र में निर्वाचन अभियान में धर्म के नाम पर एवं धार्मिक आधार पर वोट प्राप्त करने की गतिविधियां की जा रही है। बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी द्वारा भगवान श्री राम और कमल चुनाव चिन्ह साथ में लगाकर सार्वजनिक मीटिंग करके वोट धर्म के आधार पर मांगे जा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Iqbal Singh Bais बोले - मेरे यहां कोई छापा नहीं पड़ा, सब अफवाह है

भोजशाला ASI Survey: दूसरे दिन खंभों पर बने चित्रों की कार्बन कोडिंग

Digvijay Singh ने कहा, मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी लड़ने को तैयार

हरदा ब्लास्ट की जांच रिपोर्ट : कमिश्नर, कलेक्टर, SP, JC एक्सप्लोसिव और पॉल्यूशन सभी की लापरवाही

भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप को चरणों में बैठाया

thesootr
thesootr

शिकायत में यह भी है कि भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में राधा-कृष्ण बनाकर अपने चरणों में बैठाकर भगवान श्री कृष्ण माता राधा और देश में ओबीसी यादव समाज को षड्यंत्रपूर्वक अपमानित करने के लिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है। इन दोनों घटनाओं से धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आहत करके वोट लेने का प्रयास आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं।

आदर्श आचरण संहिता के नियमों का दिया हवाला

आदर्श आचार संहिता के बिंदु 3.8 के सहबिंदु 3.8.2 के भाग (i) एवं 2.3 के बिंदु (i) में स्पष्ट है की उपरोक्त गतिविधियों असंवैधानिक एवं आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हैं। इसलिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125, भारतीय दंड संहिता की धारा 153 क,153 ख,171 ग, 295 क, 505 (2) तथा धार्मिक भावनाओं को आहत एवं दुरुपयोग अधिनियम 1988 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए। धारा 123 (3) एवं धारा 125 के अधीन भ्रष्ट आचरण एव निर्वाचन अपराध दोनों की कार्यवाही करके प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • इंदौर
  • लालवानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती