Raisen : बिना हथियार आदमखोर बाघ को पकड़ने जंगल में पहुंची वन विभाग टीम

Vikram Jain | May 21, 2024, 21:55 IST
Share
Forest department team engaged searching Raisen tiger without weapons
Forest department team engaged searching Raisen tiger without weapons

मध्य प्रदेश के रायसेन में बाघ के इंसान पर जानलेवा हमले के बाद वन विभाग ने सर्चिंग तेज कर दी हैं। वहीं जंगल में वन कर्मचारी बगैर हथियार के बाघ की तलाश में लगे हुए हैं। वनकर्मियों के बगैर हथियार जंगल में सर्चिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

पवन सिलावट@RAISEN. रायसेन जिले में तीन माह से आदमखोर बाघ का आतंक जारी है। अब वन प्रभाग के पूर्वी क्षेत्र में 62 साल के व्यक्ति का आधा खाया हुआ शव मिलने के बाद वन विभाग सकते में आ गया। वन अधिकारियों ने जिले के 36 गांवों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी भोपाल और रायसेन के जंगलों में टाइगर के होने से दहशत बनी हुई है। अब बाघ की तलाश में वन विभाग बाघ की खोज में भीषण गर्मी में जंगलों की खाक छान रहा हैं, लेकिन विभाग के कर्मचारियों के पास बाघ या अन्य जानवर से सुरक्षा के लिए कोई हथियार नहीं है। वनकर्मियों के बगैर हथियार जंगल में सर्चिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

आदमखोर बाघ ने किया था बुजुर्ग का शिकार

राजधानी भोपाल और रायसेन की सीमा में बुजुर्ग को मारकर खा जाने वाला किलर टाइगर अब भी वन विभाग की पहुंच से दूर है। वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों से कहा गया है कि जब तक टाइगर पकड़ा न जाए तब तक जंगलों में न जाएं।

ये खबर भी पढ़ें.. मेदांता अस्पताल की खुली लूट , एस्टीमेट 5 लाख का, बिल बना दिया 21 लाख 88 हजार का

सुरक्षा के लिए वनकर्मियों के पास नहीं कोई हथियार

आदमखोर टाइगर की खोज वन विभाग लगातार जंगल में सर्चिंग कर रहा है। बाघ ने वन विभाग के अधिकारियों को परेशान कर दिया है। चिलचिलाती गर्मी में टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उसके पीछे बड़ी संख्या कर्मचारियों को लगाया गया है। जंगल में सर्चिंग कर रहे वनकर्मियों के हाथों में न कोई हथियार और न ही कोई संसाधन है जिससे वह आदमखोर बाघ से अपनी रक्षा कर सके। वहीं इस टाइगर को रेस्क्यू करना बेहद जरूरी हो गया है। क्योकि जंगलों के पास बसे गांव के ग्रामीण डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं।

ये खबर भी पढ़ें... RATLAM : बेटे की करतूत ने किया शर्मसार , जानें ऐसा क्या हुआ कि बीच चौराहे पिता को मिली सजा

कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

वनकर्मियों का बिना हथियार के जंगल में बाघ को पकड़ने के लिए जारी सर्चिंग का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा से जुड़े कई सवाल उठे हैं। अगर वन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है तो आदमखोर बाघ का रेस्क्यू कैसे होगा। और बाघ से ग्रामीणों की सुरक्षा कैसे की जाएगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

रायसेन में बाघ का आतंक, वन विभाग रायसेन, बगैर हथियार जंगल गए वनकर्मी, रायसेन न्यूज, tiger terror in raisen
Forest Department Raisen, Forest workers went to the forest without weapons, Raisen News

Tags:
  • Raisen News
  • रायसेन न्यूज
  • रायसेन में बाघ का आतंक
  • वन विभाग रायसेन
  • बगैर हथियार जंगल गए वनकर्मी
  • tiger terror in raisen
  • Forest Department Raisen
  • Forest workers went to the forest without weapons
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा