शिवराज के बेटे कुणाल की शादी , भोपाल की रिद्धि जैन बनेंगी बहू, देखें सगाई के फोटो
Marut raj | May 23, 2024, 17:20 IST
former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan son Engagement Jain family of Bhopal द सूत्र
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे कुणाल की सगाई कर दी है। शिवराज की बहू भोपाल के जैन परिवार इन्दरमल की पोती बनेगी। सगाई के बाद से पूर्व सीएम के शिवराज का परिवार खुशियों से झूम उठा है।
Shivraj Singh Chauhan ke bete ki sagai
भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे कुणाल की सगाई कर दी है। शिवराज की बहू भोपाल के जैन परिवार इन्दरमल की पोती रिद्धि जैन बनेगी। सगाई के बाद से पूर्व सीएम के शिवराज का परिवार खुशियों से झूम उठा है। सगाई के बाद से दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
कुणाल का डेयरी बिजनेस पर फोकस
शिवराज के छोटे बेटे कुणाल सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं। उनका फोकस अपने बिजनेस पर रहता है। वे डेयरी का बिजनेस करते हैं। 27 वर्षीय कुणाल के 25वें जन्मदिन पर पिता शिवराज सिंह चौहान ने भावुक पोस्ट लिखी थी।
तब उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, आज कुणाल 25 वर्ष का हो गया, ये वर्ष कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। मुझे वो दिन याद है, जब 19 जून को कुणाल का जन्म हुआ था। तब मैंने अपनी गोद में लेकर उसके कान में गायत्री मंत्र पढ़ा था और भगवान से यही प्रार्थना की थी कि हे मेरे प्रभु इसे सद्बुद्धि देना, सन्मार्ग पर चलाना।
आज मेरे मन में संतोष और आनंद का भाव है कि मैंने जो प्रार्थना की थी, वो सफलीभूत हो रही है। कुणाल उसी राह पर चल रहा है। कार्तिकेय और कुणाल दोनों को सन्मार्ग पर चलते देखकर मन आनंद और प्रसन्नता से भर जाता है। एक पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व और किस बात पर हो सकता है।
द सूत्र पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे की सगाई
शिवराज सिंह चौहान की बहू Shivraj Singh Chauhan ki bahu Shivraj Singh Chauhan daughter in law Shivraj Singh Chauhan son engagement Shivraj Singh Chauhan ke bete ki sagai पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की सगाई
छत्तीसगढ़ की पल्लवी नायक का ऑस्ट्रेलिया में डंका, Social Sage ने जीता Women's Small Business Champion Award
By Umeshwari Baghel
सागर कैश कांड: 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच धीमी, एक महीने बाद भी नहीं मिला जवाब
By Atul Dwivedi
बालाघाट में बच्चों की मौत: राहुल गांधी बैगा आदिवासी बच्चे खोने वाले परिजन से मिले, बोले- सरकार फेल, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा
By Jitendra Shrivastava
जयपुर के 28,744 युवाओं का 31 करोड़ रु का बेरोजगारी भत्ता अटका, ECS और डेटा पुश का इंतज़ार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर एसीबी की कार्रवाई, सांगानेर सदर थाना एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
By Ashish Bhardwaj
RDA जमीन आवंटन विवाद, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को घेरा
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने उदय राव की अंतरिम जमानत की मंजूर, आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
By Harrison Masih