पूर्व सीएम दिग्विजय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज को मिली टूटी कुर्सी पर कहा, 1 घंटे की तो थी फ्लाइट

Sanjay Gupta | Feb 24, 2025, 12:49 IST
Share
Former CM Digvijay
Former CM Digvijay

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को प्लेन में फर्स्ट रो में सीट मिलती है, इसमें एयर इंडिया की गलती है उन्हें वह सीट दी जाना चाहिए थी। रही बात टूटी कुर्सी की तो कभी हो जाता है मैं तो शिकायत भी नहीं करता हूं।

INDORE. पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिल्ली फ्लाइट में एयर इंडिया के प्लेन में मिली टूटी कुर्सी को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उनका साथ भी दिया और तंज भी कसा। सोमवार 24 फरवरी को इंदौर दौरे पर आए सिंह ने टूटी कुर्सी को लेकर हंसते हुए यह भी कहा कि मैं भी उस प्लेन में था लेकिन मेरी कुर्सी तो ठीक थी।

ये खबर भी पढ़िए...टाटा वालों ने शिवराज को विमान में दी टूटी सीट, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर जताई नाराजगी

एयर इंडिया की यह गलती

दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को प्लेन में फर्स्ट रो में सीट मिलती है, इसमें एयर इंडिया की गलती है उन्हें वह सीट दी जाना चाहिए थी। रही बात टूटी कुर्सी की तो कभी हो जाता है मैं तो शिकायत भी नहीं करता हूं। एक-डेढ़ घंटे की फ्लाइट के लिए क्या शिकायत करना।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम मोहन ने किया 'नक्शा' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ

महाकुंभ के पानी में मल-मूत्र के अंश

प्रयागराज के महाकुंभ के पानी की गुणवत्ता को लेकर सिंह ने कहा कि यह मामला अब एनजीटी में चला गया है। लेकिन विविध लैब रिपोर्ट में पानी में मल-मूत्र के अंश आए हैं। मुद्दे की बात यह है कि जब साढ़े सात हजार करोड़ सफाई के लिए थे तो फिर केमिकल डालकर उसे ठीक क्यों नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...दिग्विजय सिंह ने बेटे जयवर्धन के साथ महाकुंभ में लगाई डुबकी, भगदड़ पर जताया दुख

ट्रंप के साथ गलबहियां और वह अपमान कर रहे

सिंह ने कहा कि एक ओर पीएम मोदी ट्रंप को अपना दोस्त बताते हैं और गलबहियां करते हैं, लेकिन दूसरी ओर वह लगातार भारत को अपमानित कर रहे हैं। यदि भारत जैसा टैरिफ लगाता है अमेरिका भी लगाने लगा तो हमारे दुग्ध उत्पादक. किसान, अमूल को बहुत नुकसान होगा। जब पीएम मोदी अमेरिका में थे तभी वहां अवैध रूप से रहने वालों को मिलिट्री एयरक्राफ्ट में बेड़ियां बांधकर भेजा गया। जबकि कई छोटे राष्ट्रों ने अपना प्लेन भेजा। इस पर पीएम को आपत्ति लेना चाहिए थी।

ये खबर भी पढ़िए...NSUI कार्यकर्ताओं पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले-किस पार्टी से हो

ईवीएम को करो बंद

सिंह ने कहा कि ईवीएम सही नहीं यह मस्क, ट्रंप सभी कह रहे हैं। लेकिन मोदी जी अपने दोस्त की ही बात नहीं मान रहे हैं। चुनाव आयोग निरंकुश हो चुका है। मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करता हूं लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए नियंत्रण जरूर है। महाराष्ट्र में चुनाव के पहले चार साल में 38 लाख वोटर बढ़े और चुनाव के पूर्व 6 महीने में 42 लाख वोटर बढ़ गए। यह कैसे हो सकता है। कांग्रेसियों के वोटर्स काटे जा रहे हैं। इसमें कांग्रेस की भी गलती है, अभी तक बूथ लेवल एजेंट ही नहीं बनाए।

धर्म का राजनीति में मत करो उपयोग

बागेश्वर धाम में अस्पताल के भूमिपूजन पर सिंह ने पीएम मोदी की और बागेश्वर बाबा की तारीफ की और कहा कि नर ही नारायण है। यही सनातन धर्म है। धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों को यदि मदद करते हुए संस्थानों में ध्यान देंगे तो अधिक असर होगा।

ग्लोबल समिट का तो हिसाब दो

भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी का समय छोड दो तो बाकी समय जो भी ग्लोबल समिट हुई है उसका हिसाब पीएम मोदी को अपने भाषण में देना चाहिए। सीएम शिवराज सिंह चौहान के समय कितनी मीट हुई, कितने निवेश करार हुए, कितने को रोजगार मिला, यह सब भी बताईए।



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • दिग्विजय सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा