पूर्व विधायक संजय शुक्ला पर जिस जगह अवैध खनन के लिए मिला 140 करोड़ का नोटिस, वहीं फिर धड़ल्ले से शुरू हुआ खनन
Sanjay Gupta | Aug 23, 2024, 18:27 IST
illegal mining 140 crore notice
पूर्व कांग्रेस विधायक और अब बीजेपी में आ चुके संजय शुक्ला को जिस जगह पर अवैध खनन क लिए 140 करोड़ की पेनल्टी का नोटिस मिला था, वहां फिर अब धड़ल्ले से अवैध खनन शुरू हो चुका है।
INDORE : पूर्व कांग्रेस विधायक और अब बीजेपी में आ चुके संजय शुक्ला को जिस जगह पर अवैध खनन क लिए 140 करोड़ की पेनल्टी का नोटिस मिला था, वहां फिर अब धड़ल्ले से अवैध खनन शुरू हो चुका है। दिन भर जेसीबी, पोकलेन यहां लगी है और लगातार एक के बाद एक डंपर अवैध पत्थर, गिट्टी निकालकर सप्लाय की जा रही है।
गांव बारोली तहसील हातोद की यह अवैध खनन है। गांव वाले कई बार प्रशासन के पास शिकायत कर चुके हैं लेकिन इंदौर जिले में पदस्थ इकलौते खनिज अधिकारी और प्रशासकीय अधिकारी इसे रोकने में असमर्थ है और कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिले में कई इस तरह की अवैध खदन राउ, सांवेर, देपालपुर में लगातार संचालित है, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
यशवंत क्लब सदस्यता में इंदौर के बिल्डर, पत्रकार ,अखबार मालिक और पूर्व विधायक के पुत्र लिस्ट में आगे
2 अप्रैल को संजय शुक्ला के साथ ही ईडन गार्डन गृह निर्माण सहकारी संस्था तर्फे नीलेस पिता बनवारी लाल पंसारी, मेहरबान सिंह पिता प्रेमसिंह राजपूत, राजेंद्र पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला को भी नोटिस दिया गया था। अपर कलेक्टर कोर्ट में यह पेनल्टी का मामला चल रहा है और अभी सभी पक्षों के जवाब आए हैं। संजय शुक्ला ने कहा है कि यह जमीन उनकी नहीं है जहां पर अवैध खनन हो रहा है और ना उनका इससे कोई वास्ता है। अभी मामले में सुनवाई जारी है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर का पांच मौत वाला चोरल फार्म हाउस वैध, इंदौर का डबकरा परिवार बना रहा था रिसोर्ट और कॉफी हाउस
नोटिस में था कि ग्राम बारोली के सर्वे नंबर 3/1/2 के 5.503 हेक्टयेर पर पत्थर और मुरम का अवैध खनन हो रहा है। निकाली गई अवैध मुरम और पत्थर की कीमत के साथ ही खनिज (अवैध खनन, परिवहन व भंडारण निवारण) एक्ट 2022 के तहत इस पर कुल 140 करोड़ रुपए 63 लाख 14 हजार 330 रुपए पेनल्टी अधिरोपित किया जाना प्रस्तावित किया जाता है। इस मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट में उपस्थित रहें।
हाल ही में पौधरोपण अभियान के दौरान भी कच्ची मुरम की सड़क बनाई गई थी। सूत्रों के अनुसार इसके लिए भी वहीं से अवैध खनन कर मुरम निकाली गई और मौके पर डालकर हाथोंहाथ कच्ची सड़क आवागमन के लिए बनाई गई, इसके लिए 60 लाख रुपए का टेंडर भी जारी हुआ था। इस तरह अवैध मुरम का उपयोग करके यह टेंडर पूरा किया गया।
![sanjay gupta]()
गांव वाले कर चुके शिकायत, कुछ नहीं हो रहा
ये खबर भी पढ़ें...
यशवंत क्लब सदस्यता में इंदौर के बिल्डर, पत्रकार ,अखबार मालिक और पूर्व विधायक के पुत्र लिस्ट में आगे
140 करोड़ के नोटिस पर में कोर्ट में सुनवाई जारी
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर का पांच मौत वाला चोरल फार्म हाउस वैध, इंदौर का डबकरा परिवार बना रहा था रिसोर्ट और कॉफी हाउस
यह था नोटिस में-
रेवती रेंज में सड़क भी ऐसी ही बनाई थी
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari