CM यादव के वॉकेथॉन कार्यक्रम पर पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन का कलेक्टर से सवाल, किसने किया आयोजन, कितना खर्चा और किसने किया

Pratibha ranaa | Mar 12, 2024, 13:14 IST
Share
विुव
सुमित्रा महाजन ( ताई)



द सूत्र के पास मौजूद सुमित्रा महाजन के पत्र की जानकारी के अनुसार इसमें पूछा गया है कि कार्यक्रम किसके द्वारा आयोजित कराया गया और इस पर कितना खर्चा किया गया

संजय गुप्ता, INDORE. पूर्व स्पीकर व सांसद सुमित्रा महाजन ( Sumitra Mahajan ) ने सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति इंदौर में सात मार्च को नेहरू स्टेडियम में हुए वॉकेथॉन कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताई ने कलेक्टर आशीष सिंह को इसे लेकर एक गोपनीय पत्र भेजा है। इसमें इस पूरे आयोजन और इसमें महिलाओं को आई समस्याओं पर कई सवाल पूछे ( Sumitra Mahajan question to collector ) गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन में टूट, सीएम मनोहरलाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

यह पूछा है ताई ने


द सूत्र के पास मौजूद इस पत्र की जानकारी के अनुसार इसमें पूछा गया है कि-
1- कार्यक्रम किसके द्वारा आयोजित कराया गया
2- इस पर कितना खर्चा किया गया
3- यह खर्च भी किसके द्वारा किया गया
4- कितनी महिलाएं इसमें आई थी
5- क्या महिलाओं को वहां रोककर रखा गया था
6- कार्यक्रम की व्यवस्था कौन देख रहा था
7- समाचार पत्रों में आई खबरें क्या सत्यता पर थी

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन व्यापार मेला से खरीदी कार तो होगा ढाई लाख का फायदा, इस तारीख तक है मौका!

ताई ने यह भी लिखा


ताई ने पत्र में यह भी लिखा है इसकी जानकारी मुझे जल्द से जल्द दी जाए। इसमें लिखा है कि महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नेहरू स्टेडियम में यह आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी थे। इस दौरान आयोजन में भारी अव्यवस्था हुई तथा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को काफी परेशानी हुई।

 नल
नल


ये खबर भी पढ़िए...MP UPDATE : बैरागढ़ में बनेगा 100 करोड़ का वंदे भारत का मेंटेनेंस हब, आज PM MODI करेंगे शिलान्यास

कार्यक्रम में यह हुआ था


कार्यक्रम इस थीम पर था कि महिलाएं पंरपरागत वेषभूषा में आएंगी और वॉकेथान करेंगी। इसके लिए मौके पर 27 हजार महिलाएं होने का दावा किया गया और वर्ल्ड रिकार्ड बनने की भी बात कही गई, इसका सर्टिफिकेट भी जारी हुआ। लेकिन महिलाओं को आयोजन के लिए दोपहर साढे तीन बजे बुला लिया गया था. लेकिन खुद सीएम लेट हो गए और रात आठ बजे करीब पहुंचे। इसके चलते महिलाएं पहले ही स्टेडियम से रवाना हो गई और स्टेडियम खाली होने लगा। इसे देखते हुए बाहर जाने के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए और ताले लग गए। कई वीडियो सामने आए, जिसमें महिलाएं पत्थरों से इन तालों को तोड़कर बाहर जाने की कोशिश करती नजर आई। जब तक सीएम आए थे स्टेडियम खाली हो चुका था। सीएम ने देरी से आने पर खेद भी व्यक्त किया था।

ये खबर भी पढ़िए...देश के इन राज्यों ने CAA लागू करने से किया इनकार !

इस कार्यक्रम में यह रहे थे उपस्थित


सीएम डॉ. यादव के साथ, केन्द्रीय वस्त्र एवं रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश भी विशेष रूप से मौजूद थी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, सांसद शंकर लालवानी और सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा तथा गोलु शुक्ला, बीजेपी नगराध्यक्ष गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags:
  • Sumitra Mahajan
  • सुमित्रा महाजन
  • Sumitra Mahajan question to collector
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी

By Sandeep Kumar

एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

By The Sootr

खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
जूली और डोटासरा का आरोप,अफसरों से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही है सरकार

By Mukesh Sharma

जूली और डोटासरा का आरोप,अफसरों से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही है सरकार
Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी
आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल

By Arun Tiwari

आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।