भोपाल रेल मंडल में चौथी लाइन का सर्वे, तेज रफ्तार और समय की बचत
Raj Singh | Nov 27, 2024, 12:18 IST
RAILWAY LINE
भोपाल रेल मंडल में चौथी रेलवे लाइन का सर्वे जारी है। यह खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना तक विस्तारित होगी। इससे ट्रेनों की गति 160 किमी/घंटा तक बढ़ेगी और समय की बचत होगी।
भोपाल रेल मंडल में चौथी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने बताया कि खंडवा से इटारसी और इटारसी से भोपाल होते हुए बीना तक रेलवे ट्रैक का विस्तार किया जाएगा। इससे प्रीमियम ट्रेनों की गति 160 किमी/घंटा तक बढ़ जाएगी और 34 ट्रेनों का 18 से 25 मिनट तक समय बचेगा।
रेलवे चलाएगा कोटा-ग्वालियर परीक्षा स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
डीआरएम ने बताया कि भोपाल से बीना, इटारसी और खंडवा तक के रूट को भुसावल-खंडवा ट्रैक से जोड़ा जाएगा। यह परियोजना मुंबई और प्रयागराज को जोड़ने वाली तीन प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। 131 किमी लंबी इस परियोजना पर 7,927 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
भोपाल रेल मंडल के 9 स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बीना से झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी/घंटा तक औसतन और अधिकतम 160 किमी/घंटा हो जाएगी। जनवरी से लागू नए टाइम-टेबल के अनुसार, ट्रेनों के समय में भी सुधार होगा।
लाभ और प्रभाव
नई चौथी लाइन के निर्माण से यात्री और मालगाड़ियों के परिचालन में सुधार होगा। भोपाल से बीना और इटारसी के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सामान के परिवहन में भी तेजी आएगी। वर्तमान में भोपाल-इटारसी रेल लाइन पर मालगाड़ियों की वजह से ट्रैफिक बाधित होता है, लेकिन नए ट्रैक के बाद यह समस्या हल हो जाएगी।
भुसावल-खंडवा ट्रैक से कनेक्टिविटी
भोपाल रेल मंडल के 9 स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना
तीसरी लाइन का कार्य अंतिम चरण में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari