रेलवे चलाएगा कोटा-ग्वालियर परीक्षा स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
special train
special train

भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर और बीना स्टेशनों से होकर गुजरने वाली परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने परीक्षा के समय अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में।

भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर और बीना स्टेशनों से होकर गुजरने वाली परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने परीक्षा के समय अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए गाड़ी संख्या 09801/09802 और 09803/09804 कोटा-ग्वालियर-कोटा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन गाड़ियों की समय सारिणी इस प्रकार रहेगी।

ट्रेन की समय-सारिणी:

• गाड़ी संख्या 09801: कोटा से 25 नवंबर की रात 9:25 बजे प्रस्थान कर 26 नवंबर को सुबह 9:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
• गाड़ी संख्या 09802: ग्वालियर से 26 नवंबर को सुबह 10:25 बजे प्रस्थान कर 27 नवंबर को रात 2:00 बजे कोटा पहुंचेगी।
• गाड़ी संख्या 09803: कोटा से 27 नवंबर की रात 9:25 बजे प्रस्थान कर 28 नवंबर को सुबह 9:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
• गाड़ी संख्या 09804: ग्वालियर से 28 नवंबर को सुबह 10:25 बजे प्रस्थान कर 29 नवंबर को रात 2:00 बजे कोटा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा स्टेशन ठहराव

ये ट्रेनें बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना और वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर रुकेंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि ये ट्रेनें छात्रों और अभिभावकों की यात्रा को आसान बनाने के लिए शुरू की गई हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की जानकारी यात्रा से पहले स्टेशन, एनटीईएस (NTES), 139 या ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करें।

लग्जरी ट्रेन की करें सवारी

भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी एक फिर चलता-फिरता सर्व सुविधायुक्त 7 स्‍टार होटल पटरी पर दौड़ाने जा रहा है। जी हां... भारत की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट ट्रेन (Golden Chariot Train) एक बार फिर अपने यात्रा अनुभव के साथ ट्रैक पर चलने के लिए तैयार है। सर्व सुविधायुक्त और शाही ठाठ वाली इस ट्रेन में आपको 7 स्टार होटल की सारी सुविधाएं मिलेंगी। जानें इस लग्जरी ट्रेन की खूबियां और यात्रा का किराया।

7 स्टार होटल की सारी खूबियों से लैस ट्रेन

पर्यटकों और खास मेहमानों को शाही सवारी कराने के उद्देश्य से इस इस ट्रेन का नाम गोल्डन चैरियट रखा गया यानी स्वर्ण रथ। यात्रियों को शाही यात्रा का अनुभव कराने के लिए इस ट्रेन में बेहद आकर्षक और सुविधाओं वाले केबिन दिए हैं। ये सभी आलीशान केबिन एयर कंडीशनर (AC) और वाई-फाई से लैस हैं। साथ ही इमनें गद्देदार फर्नीचर, लग्जरियस बाथरूम, आरामदायक बेड, शानदार टीवी दिए गए है। कैबिन में लगे टीवी में आप कई ओटीटी के मजे ले सकते हैं। ट्रेन में यात्रियों के लिए सैलून का भी खास इंतजाम है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • Kota
  • ग्वालियर
  • स्पेशल ट्रेन
  • Bhopal Rail Division
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर