फ्रांसीसी नागरिक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, नर्मदा में विसर्जित होंगी अस्थियां

Manish Kumar | Feb 21, 2025, 16:15 IST
Share
french-citizen-hindu-rituals-last-rites
french-citizen-hindu-rituals-last-rites

फ्रांसीसी नागरिक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया और उनकी अस्थियों को नर्मदा में प्रवाहित किया जाएगा। भारतीय संस्कृति से जुड़ाव के कारण परिजनों ने हिंदू परंपरा के अनुसार अंतिम विदाई को मंजूरी दी।

मुश्ताक मंसूरी@खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा में फ्रांसीसी नागरिक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। बीते 16 फरवरी को फ्रांसीसी नागरिक स्टीफन अलेक्जेंडर (50 वर्ष) की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद खंडवा पुलिस ने उसकी फैमिली से संपर्क कर अंतिम संस्कार की बात कही थी। इसके जवाब में मृतक स्टीफन की मां ने फ्रांस से मैसेज कर पुलिस को बेटे की हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कही।

इसके साथ ही बेटे की अस्थियों को नर्मदा नदी में विसर्जित करने की बात भी कही थी। इसके बाद खंडवा पुलिस ने एसडीएम बजरंग बहादुर की उपस्थिति में शहरवासियों के साथ मिलकर शुक्रवार को किशोर कुमार मुक्ति धाम में उसका दाह संस्कार किया।

यह खबर भी पढ़ें... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग अबके बरस मालामाल, दान में 23 करोड़ की बढ़ोतरी

16 फरवरी को बिगड़ी थी तबियत

बता दें कि खंडवा के ओंकारेश्वर तीर्थ स्थल पर विदेशी पर्यटक काफी संख्या में आते रहते हैं। 16 फरवरी को 50 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक स्टीफन अलेक्जेंडर भी दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उनका कुछ देर इलाज चला जिसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फ्रांसीसी नागरिक स्टीफन को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने मृतक का शव मॉर्चुरी में रखवा दिया था।

यह खबर भी पढ़ें... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर : VIP दर्शन बंद करो के लगाए नारे , मंदिर में श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा

प्रमुख ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के लिए पहुंचा था भारत

स्टीफन अलेक्जेंडर के टूरिस्ट वीजा, हवाई टिकट देखे जाने पर पता चला कि वह नई दिल्ली से फ्लाइट से वाराणसी पहुंचा था। इसके बाद इंदौर के रास्ते उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गया और वहां से ओंकारेश्वर आया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भारत के प्रमुख ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आया था। काशी विश्वनाथ, महाकाल के बाद ओंकारेश्वर पहुंचने के डॉक्यूमेंट मिले थे।

यह खबर भी पढ़ें... बाबा के भक्तों के लिए गुड न्यूज, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर फिर अर्पित कर सकेंगे जल

मां ने मैसेज कर कही अंतिम संस्कार की बात

पुलिस के मुताबिक, वह दिसंबर 2025 तक टूरिस्ट ई-वीजा पर भारत आया था। फ्रेंच एंबेसी से संपर्क किया गया था जिसके बाद स्टीफन अलेक्जेंडर की मां से सहमति मिलने के बाद शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें... भोले के भक्तों के लिए अच्छी खबर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर श्रद्धालु अर्पित कर सकेंगे जल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • खंडवा न्यूज
  • अंतिम संस्कार
  • विदेशी नागरिक
  • फ्रांस
  • हिंदू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा