/sootr/media/media_files/2026/01/26/gad-decision-2026-01-26-10-12-53.jpg)
News in Short
- GAD ने अधिकारियों के लिए गोपनीय रिपोर्ट को डिजिटल बनाने का निर्णय लिया।
- सभी प्रथम और द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को अपनी CR ऑनलाइन भरनी होगी।
- 25 मार्च 2026 तक अधिकारियों से जानकारी अपलोड करने को कहा गया है।
- डिजिटल वर्कफ्लो से CR प्रक्रिया ट्रैक योग्य और पारदर्शी होगी।
- सभी अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी को रिकॉर्ड किया जाएगा।
News in Detail
सरकारी सिस्टम में वर्षों से चली आ रही गोपनीय प्रतिवेदन (CR) की देरी और पेंडेंसी अब खत्म होने वाली है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने नए निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय में पदस्थ सभी अधिकारियों को वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट ऑनलाइन भरनी होगी। रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। यह निर्देश प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के लिए हैं। इस फैसले से न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि प्रमोशन में होने वाली अनावश्यक देरी पर भी रोक लगेगी।
अधिकारियों की CR होगी
सभी प्रथम और द्वितीय श्रेणी अधिकारियों की CR होगी। ऑनलाइन, 25 मार्च 2026 तक मांगी गई। पूरी व्यक्तिगत और पदस्थापना जानकारी, अधिकारियों का बनेगा। सेंट्रलाइज्ड मास्टर डाटा, 2025-26 की CR के लिए बनेगा। डिजिटल वर्कफ्लो चैनल, CR में देरी करने वालों की तय होगी। जवाबदेही,25 मार्च 2026 तक देना होगा।
ये भी पढ़ें...हटाए गए मंत्री टंकराम वर्मा के PA, GAD ने संविदा सेवा की समाप्त
तैयार होगा डिजिटल मास्टर डाटा
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में कार्यरत प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की जानकारी 25 मार्च 2026 तक उपलब्ध करानी होगी। इस जानकारी से अधिकारियों का डिजिटल मास्टर डाटा तैयार होगा। मास्टर डाटा में आवश्यक जानकारी क्या होगी?
ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव उज्जैन में, उमंग सिंघार भोपाल और जीतू पटवारी इंदौर में फहराएंगे तिरंगा
अधिकारियों से संबंधित ये विवरण मांगे
अधिकारी/कर्मचारी का पूरा नाम, वर्तमान पद और पदनाम, श्रेणी और वेतनमान, जिस विभाग में पदस्थ हैं उसका नाम
वर्तमान पदस्थापना की तिथि, जन्मतिथि, सरकारी ई-मेल आईडी (नाम सहित) मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) यह डेटा भविष्य की प्रशासनिक प्रक्रियाओं का आधार बनेगा।
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट
2025-26 की CR के लिए बनेगा डिजिटल वर्कफ्लो
सामान्य प्रशासन विभाग 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट का वर्कफ्लो चैनल तैयार करेगा। इससे CR की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध और ट्रैक योग्य हो जाएगी।
किसने लिखी, किसने देखी सबका रहेगा रिकॉर्ड
वर्कफ्लो चैनल में यह स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा कि- प्रतिवेदक अधिकारी कौन है। समीक्षक अधिकारी कौन है। स्वीकारकर्ता (Accepting Authority) कौन है। किस अवधि में किस अधिकारी ने CR प्रक्रिया में भूमिका निभाई।
इससे देरी या लापरवाही की जिम्मेदारी तय करना आसान होगा। हस्ताक्षर और मुहर अनिवार्य होंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया के बावजूद, संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के हस्ताक्षर और मुहर तय फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए स्टैंडर्ड फॉर्मेट जारी किया है। CR ऑनलाइन होने के बाद सीधे ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। सामान्य प्रशासन विभाग और संबंधित विभाग निगरानी करेंगे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us