कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी से पीड़ित गौरव की पत्नी ने रशिया से जताई चिंता, बोले- उन्हें मिल रही 200 टुकड़े की धमकी

Sanjay Gupta | Oct 11, 2024, 14:50 IST
Share
the sootr
the sootr

इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी पर अपहरण, मारपीट और फैक्ट्री हड़पने का आरोप लगा है। गौरव अहलावत की पत्नी ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है।

मंत्री के करीबी और इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने और फैक्ट्री हड़पने का आरोप है। आरोप लगाने वाले रशियन नागरिक गौरव अहलावत हर जगह आवेदन, निवदेन कर चुके हैं। उधर जैसवानी द्वारा उन्हें 200 टुकड़े करने की धमकी मिल रही है। ऐसे भी गंभीर आरोप वह लगा चुके हैं। इस मामले में अब उनकी पत्नी ने वीडियो जारी किया है और पूरी घटना पर चिंता जताई है।

यह बोली पत्नी- मोदी से मदद मांगी, अब पुतिन से भी मांगेंगे

पत्नी द्वारा जारी वीडियो में कहा गया है कि गौरव को इंडिया गए तीन महीने हो चुके हैं, मैं अभी मास्को में दो बेटों के साथ हूं। हमारी सिर्फ फोन पर बात होती है, गौरव ने बताया कि उन्हें 200 टुकड़े कर जान से मारने की धमकी मिल रही है। हमें उनकी बहुत चिंता है, गौरव ने पीएम नरेंद्र मोदी को मदद के लिए पत्र लिखा है, और अभी रशियन फेडरेशन के प्रेसीडेंट पुतिन की भी हम मदद मांगेंगे और उनको पत्र लिखेंगे।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में भी की शिकायत

गौरव अहलावत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में भी जाकर प्रदर्शन किया। अहलावत द्वारा लिखे गए पोस्टर, बैनर में था कि हम भारत में निवेश क्यों करना चाहिए और एक पोस्टर में था कि क्यों संजय जैसवानी और उनकी गैंग पर एफआईआर हो रही है? अहलावत ने बताया कि हमने अधिकारियों को कहा है कि 15 सितंबर से हम पुलिस को लगातार आवेदन दे रहे हैं लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं की जा रही है। जैसवानी की गैंग ने मेरे लैपटॉप, मोबाइल, सीसीटीवी की डीवीआर तो मुझे बंधक बनाकर लूटा ही साथ ही धोखाधड़ी कर जीआरवी बिस्किट मेरी कंपनी भी हथिया ली। साथ ही फैक्ट्री में भी मेरा प्रवेश बंद करा दिया है।

ये भी खबर पढ़िए... कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी और उनकी गैंग पर FIR क्यों नहीं, हम भारत में निवेश क्यों करें?

रशियन एंबेसी ने भी लिखा मदद के लिए पत्र

अहलावत ने बताया कि रश्यिन एंबेसी से भी पुलिस, प्रशासन को पत्र आया है और इसमें कहा गया है कि मेरी मदद की जाए। वीडियो फुटेज और अन्य सभी सबूत हैं, मैं लगातार पुलिस के पास जा रहा हूं लेकिन केस दर्ज नहीं किया जा रहा है।

गांधीजी जैसी यात्रा में जुटे

इस पर भी कार्रवाई नहीं होने पर क्या कदम उठाएंगे? इस पर अहलावत ने कहा कि मैं तैयार हूं और अब गांधीजी के रास्ते पर चलते हुए इंदौर से भोपाल तक पैदल यात्रा करूंगा। तब भी सुनवाई नहीं हुई तो मैं दिल्ली तक पैदल यात्रा करूंगा। मैंने जैसवानी के साथ ही उनकी गैंग के 11 लोगों के नाम दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी जानकारी दी है लेकिन इसके बाद भी उन पर केस दर्ज नहीं हो रहा है। मैं तो पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मास्को से हरियाणा आया और निवेश किया। इसके बाद इंदौर में आकर फैक्ट्री खोली, सैंकड़ों को रोजगार दिया लेकिन अब मेरी ही नहीं सुनी जा रही है। अब इस यात्रा की तैयारी के लिए भी गौरव लग गए हैं और रोज ट्रेनिंग ले रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • संजय जैसवानी
  • संजय जैसवानी कनफेक्शनरी कारोबार
  • गौरव अहलावत
  • संजय जैसवानी की धमकी
  • रश्यिन नागरिक गौरव अहलावत
  • कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी
  • गौरव अहलावत की पत्नी
  • पत्नी का वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं