दिव्यांगों का शोषण: सागर के घरौंदा आश्रम संचालक ने दिव्यांग बच्चों से मंगवाई भीख

Sandeep Kumar | Updated:
Share
gharonda-ashramsagar-case
gharonda-ashramsagar-case

सागर जिले के घरौंदा आश्रम में शारीरिक और मानसिक दिव्यांग बच्चों के शोषण का मामला सामने आया है। बाल अधिकार आयोग की जांच में भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी के संकेत मिले हैं।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में घरौंदा आश्रम में दिव्यांग बच्चों का शोषण हुआ है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जांच में पता चला कि संचालकों ने बच्चों से भिक्षावृत्ति कराई। एक बच्चे के निधन के बाद बिना अनुमति के देहदान भी किया गया। यह मामला बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। आश्रम के संचालकों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

आयोग के सदस्य ने सौंपी रिपोर्ट

गैर सरकारी संगठन द्वारा संचालित इस आश्रम में मानव तस्करी के आरोप भी हैं। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट में बताया गया कि आश्रम में बच्चों के साथ अन्य निराश्रित लोग भी रह रहे हैं। इन लोगों से भी भीख मंगवाई जा रही थी, और वे मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगते पाए गए। आश्रम में एक बैनर और बाक्स मिला, जिसमें प्राप्त राशि एकत्र की जाती थी।

ये खबर भी पढ़िए... गहलोत बोले- भजनलाल को हटाने का षड़यंत्र, भाजपा का जवाब- गहलोत को याद आ रहा खुद का समय

ये खबर भी पढ़िए... मुख्य सचिव ने बुलाई पदोन्नति को लेकर बैठक, जीएडी बताएगा सभी विभाग प्रमुखों को डीपीसी का फार्मूला

किशोर न्याय अधिनियम का उल्लंघन

आयोग ने घरौंदा आश्रम के कृत्यों को किशोर न्याय अधिनियम का उल्लंघन बताया है। आयोग ने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़िए... अब चेहरा ही होगा यात्री का इंट्री पास, डिजी यात्रा एप से हवाई यात्रा बनेगी आसान

ये खबर भी पढ़िए... MPPSC चेयरमैन ने बताया सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में की 3756 पदों पर भर्ती

आश्रम में बाल मजदूरी

आयोग के प्रतिवेदन में बताया गया कि निरीक्षण के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु की दिव्यांग लड़की और एक पुरुष फर्श पर पोछा लगाते हुए पाए गए। इनसे आश्रम में बर्तन धोने, पानी भरने और रसोई का काम कराया जाता है, जो बाल मजदूरी के तहत आता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • सागर
  • दिव्यांग
  • आश्रम
  • बच्चों
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल