लड़की ने शादी से किया इनकार तो बौखलाया आशिक, दिनदहाड़े काट दी नाक... फिर जो हुआ

Amresh Kushwaha | Sept 06, 2025, 10:42 IST
Share
girl-rejects-marriage-assaulted-lover-knife-attack-bhopal
girl-rejects-marriage-assaulted-lover-knife-attack-bhopal

भोपाल में एक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बौखलाए आशिक ने दिनदहाड़े उसकी नाक काट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया। वहीं लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इससे युवक ने बौखलाकर लड़की पर खौ़फनाक तरीके से हमला कर दिया। घटना मध्य भोपाल के गांधी नगर इलाके की है। यहां एक शख्स ने गुस्से में आकर लड़की की नाक काट दी। यह घटना दिनदहाड़े, उस समय हुई जब लड़की कॉलेज जा रही थी। आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और स्कूटर से उसे जबरदस्ती रोककर आईटी पार्क ले गया। पार्क में उसने चाकू से हमला किया और लड़की की नाक काट दी।

इंटरव्यू देने जा रही थी बेटी - मां

जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम दिनेश है, जो पहले भोपाल के गांधी नगर में रहता था, लेकिन अब सीहोर में बस गया है। दिनेश ने कुछ दिनों पहले लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा था। इसे लड़की ने नकार दिया था। यह इनकार दिनेश के लिए स्वीकार करना मुश्किल था, और उसने गुस्से में बेकाबू होकर यह खौ़फनाक कदम उठा लिया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी एक प्राइवेट स्कूल में इंटरव्यू देने के लिए घर से निकली थी। आरोपी ने लड़की को रास्ते में रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत राशि देंगे सीएम मोहन यादव, भोपाल दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी

मां ने बेटी को पहुंचाया अस्पताल

लड़की ने अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां तुरंत उसके भाई के साथ मदद के लिए पहुंची। लड़की को अस्पताल पहुंचाया। लड़की की नाक के घाव को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे एक अन्य अस्पताल में रेफर किया गया। यहां लड़की की नाक की सर्जरी की जा रही है।

भोपाल में आशिक ने प्रेमिका की काटी नाक, खबर को एक नजर में समझें...

  • भोपाल के गांधी नगर इलाके में एक युवक ने शादी के प्रस्ताव को नकारने पर लड़की पर हमला किया।
  • आरोपी ने लड़की को रास्ते में रोककर स्कूटर से आईटी पार्क में ले जाकर चाकू से नाक काट दी।
  • पीड़िता की मां के अनुसार, वह एक इंटरव्यू के लिए जा रही थी जब आरोपी ने उस पर हमला किया।
  • लड़की ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी, और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
एमपी में गणेश विसर्जन के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, भोपाल में घाटों पर पुलिस और क्रेन की तैनाती, कई रूट भी डायवर्ट

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

गांधी नगर थाने के प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही, आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के जरिए आरोपित के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

MP News | भोपाल न्यूज | गांधीनगर थाना

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • गांधीनगर थाना
  • चाकू से हमला
  • शादी से इनकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा