धोखेबाज प्रेमी की शादी के एक दिन पहले प्रेमिका ने किया सुसाइड

Neel Tiwari | Nov 28, 2024, 23:50 IST
Share
Girlfriend commits suicide
Girlfriend commits suicide

प्रेमी को सजा दिलाने के लिए प्रेमिका ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। जबलपुर में एक लड़की के आत्महत्या किए जाने का मामला उजागर हुआ है। जिसमें लड़की के परिजनों ने लड़की के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही लड़की के द्वारा लिखा सुसाइड नोट मिला है...

जबलपुर में लार्डगंज थाना में आने वाली यादव कॉलोनी पुलिस चौकी अंतर्गत रानीताल गेट नंबर 1 के पास रहने वाली लड़की रोशनी केवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मृतका के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। परिजनों ने मृतका के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे ही इस घटना का जिम्मेदार ठहराया साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

सुसाइड नोट में लिखी है आत्महत्या की वजह

मृतका रोशनी केवट के पास से बरामद सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है कि उसके और उसके प्रेमी के बीच 14 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें उसके द्वारा कई बार प्यार का झांसा देकर लड़की का फायदा उठाया गया। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी का अन्य लड़कियों के साथ भी अवैध संबंध चल रहे थे। जिसकी जानकारी उसने लड़के की मां और बहन को दी लेकिन लड़के को बढ़ावा देने वाली उसकी मां ही थी।इसके बाद मृतका ने लड़के से दूरी बनाना शुरू कर दी इसके विरोध में लड़के के द्वारा कई बार सुनसान रास्ते पर लड़की को मारा गया और लड़की जहां काम करती थी वहां जाकर भी उसके साथ मारपीट की उसके बाद लड़के द्वारा माफी मांग कर सुलह करने के बहाने लड़की को एक होटल सुकून में बुलाया । जहां उसने लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया उसके बाद लड़के ने लड़की से कहा कि उसकी शादी तय हो गई है इसकी विरोध में लड़की के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में लड़के की फोटो के साथ पोस्ट डाल दी गई और लड़की को अपने साथ हुए अन्याय में लड़के को सजा नहीं मिलेगी इसलिए उसने इंसाफ पाने के लिए खुद को खत्म कर लिया। जिससे उसकी प्रेमी मोनू उर्फ रोहित को सजा मिल सके।

प्रेमिका ने की आत्महत्या

मृतका के परिजनों मैं उसकी बड़ी बहन तनुजा रैकवार ने बताया शिवनगर के निवासी मोनू और रोहित और उसकी बहन के बीच में अफेयर चल रहा था। उन्होंने लड़की के प्रेमी के कारण ही आत्महत्या की जाने की आरोप लगाए हैं ।इसके सारे सबूत पुलिस के पास मौजूद है लड़की के पास से बरामद सुसाइड नोट और लड़की का मोबाइल फोन भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है। लेकिन अभी तक लड़के की गिरफ्तारी नहीं की गई है। परिजनों ने बताया है कि लड़के के द्वारा खुद की शादी तय होने की बात कही गई थी और आज लड़के की शादी भी है। ठीक शादी के 1 दिन पहले ही उनकी बहन के द्वारा आत्महत्या कर ली गई है शायद लड़की के द्वारा आत्महत्या करने की यह वजह भी हो सकती है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

यादव कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी पहुंचे परिजनों ने मृतका के प्रेमी मोनू उर्फ रोहित के कारण ही लड़की के द्वारा आत्महत्या की गई है इसके सारे सबूत पुलिस के पास मौजूद है लेकिन पुलिस के द्वारा अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही लड़के को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुलिस के द्वारा दो दिन हो जाने के बाद भी इस मामले को गंभीरता से ना लेने की भी बात कही है। पुलिस के द्वारा यदि लड़के के किसी परिवार जन को थाने लाया जाता तो लड़का खुद व खुद थाने में आ जाता है। लेकिन पुलिस के द्वारा ऐसे नहीं करने से लड़के का पूरा परिवार घर में ताला डालकर कहीं चला गया है। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने जांच के बाद दिया कार्रवाई का आश्वासन

लॉर्डगंज थाना प्रभारी हरिकिशन आठनेरे ने बताया कि गेट नंबर 1 के पास लड़की के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। जिसका मर्म पुलिस के द्वारा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के खुलासा होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सुसाइड
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Girlfriend suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा