इंवेस्टर्स समिट में आने वाले मेहमानों के लिए डैम के किनारे बस रहा खूबसूरत शहर!

Sandeep Kumar | Feb 09, 2025, 15:25 IST
Share
global-investors-summit
global-investors-summit

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। इस समिट में मेहमानों के लिए दो जगहों पर 100 टेंट की 'टेंट सिटी' बनाई जा रही है।

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में देश-विदेश से लगभग 20 हजार मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें प्रमुख उद्योगपति जैसे अंबानी, अडानी, टाटा, बिरला और महिंद्रा शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं, जिनमें 2 से 5 स्टार रेटिंग वाले होटलों में 1 लाख रुपए तक के कमरे बुक हो चुके हैं। इसके अलावा, मेहमानों के लिए दो जगहों पर 100 टेंट की 'टेंट सिटी' बनाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में IDA का 2500 करोड़ का स्टार्टअप-आईटी पार्क भी होगा प्रेजेंट

डेम के किनारे 50-50 टेंट की सिटी

समिट के लिए खास तौर पर कलियासोत और केरवा डेम किनारे 50-50 टेंट की सिटी बनाई जा रही है। इन टेंट सिटी में लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं होंगी, जिसमें डबल बेड, एयर कंडिशन, सिक्योरिटी और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उपलब्ध होगी। समिट के दौरान विदेशी मेहमानों को यहां ठहराया जाएगा ताकि वे प्राकृतिक वातावरण में रह सकें।

ये खबर भी पढ़िए...ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : एंट्री से पहले चेक होंगे पास, पहली बार होगी सेक्टर वाइस समिट

17 हजार उद्योगपतियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

अब तक करीब 17 हजार उद्योगपतियों ने समिट के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। 12 फरवरी तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी और समिट के उद्घाटन दिन यानी 24 फरवरी को ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी होगी।

ये खबर भी पढ़िए...ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 के लिए सज रहा भोपाल, मानव संग्रहालय में कार्यक्रम

VVIP मेहमानों के लिए खास इंतजाम

समिट के लिए अब तक 1600 होटल रूम बुक हो चुके हैं, जिसमें प्रीमियम, सुइट और डीलक्स रूम शामिल हैं। इनमें से अधिकांश कमरे 23, 24 और 25 फरवरी के लिए बुक किए गए हैं। VVIP मेहमानों के लिए पांच सितारा होटलों में 1 लाख रुपए तक के कमरे बुक हो रहे हैं। समिट में 20 हजार लोगों के लिए विशेष मैन्यू तैयार किया गया है, जिसमें राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाएगी। मैन्यू में दाल पानिया भी शामिल किया गया है, जो एक स्थानीय डिश है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में 24 फरवरी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, PM मोदी के कारण जल्दी होगी शुरुआत

FAQ

  1. कहां पर टेंट सिटी बनाई जा रही है?
    भोपाल में टेंट सिटी कलियासोत और केरवा डेम किनारे बनाई जा रही है।
  2. ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में कौन-कौन से प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे?
    समिट में अंबानी, अडानी, टाटा, बिरला, महिंद्रा सहित अन्य प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे।
  3. समिट में कितने मेहमानों के आने की संभावना है?
    लगभग 20 हजार मेहमानों के आने की उम्मीद है।
  4. समिट के लिए रजिस्ट्रेशन कब तक होंगे?
    समिट के लिए रजिस्ट्रेशन 12 फरवरी तक होंगे, और उद्घाटन दिन यानी 24 फरवरी को ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी।

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • गौतम अडानी
  • मध्य प्रदेश
  • मुकेश अंबानी
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • जीआईएस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती