GIS : आज से निवेश का महाकुंभ, कई देशों के 20 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल

Sandeep Kumar | Feb 24, 2025, 09:15 IST
Share
GIS bhopal-2025
GIS bhopal-2025

इस समिट में मध्य प्रदेश सरकार 18 नई निवेश नीतियों की घोषणा करेगी। इन नीतियों का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक माहौल को और मजबूत बनाना है। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ आज होगा। इसमें 50 देशों के 20 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और निवेशकों को संबोधित करेंगे। GIS में राज्य सरकार 18 नई नीतियां लॉन्च करेगी। इस समिट में टेक-इन्वेस्ट, स्टार्टअप और एमएसएमई पर विशेष सत्र होंगे। बड़े उद्योगपतियों के साथ 5000 बी2बी (B2B) मीटिंग भी होंगी।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- GIS, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन

भोपाल में निवेश का सबसे बड़ा मंच तैयार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) के लिए इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय (Indira Gandhi Manav Sangrahalaya) पूरी तरह तैयार है। यह दो दिवसीय आयोजन निवेश और औद्योगिक विकास को गति देगा। इस समिट में दुनिया भर से 20,000 से ज्यादा निवेशक, उद्योगपति और राजनयिक भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे निवेशकों को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानें GIS के बारे में सबकुछ

18 नई औद्योगिक नीतियों की घोषणा

इस समिट में मध्य प्रदेश सरकार 18 नई निवेश नीतियों की घोषणा करेगी। इन नीतियों का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक माहौल को और मजबूत बनाना है। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जो मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को दर्शाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...GIS में IDA और MPIDC के प्रोजेक्ट के लिए होंगे करार, 1.50 लाख करोड़ का निवेश तय

टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस

उद्घाटन के बाद विभिन्न सेक्टरों के लिए समिट शुरू होगी। इनमें टेक-इन्वेस्ट (Tech-Invest Summit), एमएसएमई (MSME) और स्टार्टअप (Startup Summit) पर संयुक्त सत्र शामिल होंगे। इस दौरान 5000 बी2बी (B2B) मीटिंग आयोजित होंगी, जिससे निवेश और व्यापारिक समझौते संभव होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...GIS : वीआईपी मेहमानों के लिए खास तैयारियां, मेहमानों की अगवानी करेंगे 106 पटवारी

प्रमुख उद्योगपति भी होंगे शामिल

इस समिट में गौतम अदाणी (Gautam Adani), प्रणव अदाणी (Pranav Adani), संजीव पुरी (Sanjiv Puri), नादिर गोदरेज (Nadir Godrej) और रघुपति सिंघानिया (Raghupati Singhania) जैसे दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे। इसके अलावा, आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) भी भोपाल पहुंचेंगे।

अमित शाह करेंगे समापन

इस समिट का समापन कार्यक्रम मंगलवार को होगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है अमित शाह इस समिट का समापन करेंगे।

सेवा ही सर्वोपरि: प्रधानमंत्री

भोपाल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और विधायकों को जनता की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता का उपयोग जनता की सेवा के लिए नहीं किया गया, तो जनता सत्ता से बाहर कर देगी।





Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • पीएम मोदी
  • गौतम अडानी
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • Global Investors Summit
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • जीआईएस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा