गोदरेज ग्रुप ने इंदौर में ली 406 करोड़ की जमीनें, दो सौदों में ली 71 एकड़

Sanjay Gupta | Jan 09, 2025, 20:22 IST
Share
Godrej Group land 406 crore
Godrej Group land 406 crore

गोदरेज ग्रुप ने इंदौर के रियल सेक्टर में पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। ग्रुप द्वारा गुरुवार नौ जनवरी को 206 करोड़ का सौदा पूरा किया और राशि का भुगतान कर 24.30 एकड़ जमीन अपने नाम कराई।

INDORE. गोदरेज ग्रुप ने इंदौर के रियल सेक्टर में पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। ग्रुप द्वारा गुरुवार नौ जनवरी को 206 करोड़ का सौदा पूरा किया और राशि का भुगतान कर 24.30 एकड़ जमीन अपने नाम कराई। वहीं ग्रुप द्वारा एक सौदा जुलाई में 47 एकड़ का पहले ही किया जा चुका है, जिसमें ग्रुप द्वारा 200 करोड़ का भुगतान किया था। इस तरह ग्रुप ने सात महीने के भीतर कुल 406 करोड़ रुपए के सौदे पूरे किए हैं।

यूका कचरा पीथमपुर में ही जलेगा, केवल जागरुकता के लिए 6 सप्ताह मांगे

अभी सौदा यहां पर हुआ

गोदरेज ग्रुप द्वारा गुरुवार को आवासीय डायवर्ट जमीन 24.30 एकड़ मांगलिया गांव तहसील सांवेर में विक्रेता हेरिटेज डेवलपर्स (विजय मीरचंदानी) से ली है। क्रेता में गोदरेज प्रोजेक्ट डेवलपमेंट्स लिमटेड संजय भगत है। इस जमीन की गाइडलाइन कीमत मात्र 37.60 करोड़ रुपए थी लेकिन यह गाइडलाइन से पांच गुना अधिक कीमत में यह बिकी है। इस सौदे से मप्र शासन पंजीयन विभाग को 7.13 करोड़ का राजस्व मिला है। रजिस्ट्री पंजीयन विभाग तीन में वरिष्ठ उप पंजीयक प्रशांत पाराशर ने की है।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : अडानी-अंबानी ग्रुप करेगा करोड़ों का निवेश, बदलेगी ग्वालियर-चंबल की सूरत

एक सौदा जुलाई में यह किया था

इसके पहले 30 जुलाई 2024 में गोदरेज ग्रुप ने ग्राम शहाणा, सांवेर में 47 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस सौदे में उसने 200 करोड़ का भुगतान किया था, हालांकि जमीन की गाइडलाइन कीमत 14.56 करोड़ रुपए ही थी, यानी यह जमीन गाइडलाइन से 13 गुना से अधिक दाम में बिकी थी। इस जमीन की बिक्री से शासन को 5.26 करोड़ का राजस्व मिला था। यह रजिस्ट्री पंजीयन विभाग एक में वरिष्ठ उप पंजीयक प्रदीप निगम ने की थी। यह जमीन खेती की थी।

केवल छूने से झड़ रहे हैं इन तीन गांवों के लोगों के बाल, क्या है ये आफत

यह बोले अधिकारी

वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक शर्मा ने कहा कि इंदौर रियल इस्टेट में कॉर्पोरेट की एंट्री हो रही है।देश में इंदौर एक अच्छा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बनकर उभर रहा है। हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और फ्लैट में ऑर्गनाइज्ड सेक्टर में अच्छी वृद्धि हो रही है। यह अच्छा संकेत है।

भोपाल गैस त्रासदी:मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन में देरी पर हाइकोर्ट सख्त

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड
  • गोदरेज ग्रुप
  • Godrej Group
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग