गूगल को भ्रामक विज्ञापन दिखाना पड़ा भारी, अब 260 रुपए के अखरोट पर चुकाना पड़ेगा 81 गुना जुर्माना
Aman Vaishnav | Updated:
गूगल पर लगा जुर्माना, भ्रामक विज्ञापन मामले में उपभोक्ता अदालत का बड़ा फैसला
उपभोक्ता आयोग ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में गूगल को 81 गुना ज्यादा रुपए चुकाने का आदेश दिया है। यह विवाद एक किलो अखरोट पर 87 प्रतिशत छूट के विज्ञापन से शुरू हुआ है। आदेश के अनुसार यह रकम 45 दिन के अंदर देनी होगी वरना 6 प्रतिशत ब्याज लगेगा।
कैसे शुरू हुआ यह विवाद?
इस विज्ञापन में दावा किया गया था कि एक किलो अखरोट खरीदने पर पूरे 87 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह ऑफर हैप्पी अवर्स-6 दिवाली सेल ऑनलाइन नाम की वेबसाइट पर उपलब्ध बताया गया था। भारी छूट देखकर बृजमोहन महाजन ने तुरंत उस पर भरोसा कर लिया। इसके बाद ऑनलाइन पैसे देकर ऑर्डर बुक कर दिया।
पैसे कटे लेकिन नहीं आया सामान
ग्राहक ने काफी समय तक सामान आने का इंतजार किया। जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली और समस्या का हल नहीं निकला, तो उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अपनी शिकायत में गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जिम्मेदार अधिकारी को पक्षकार बनाया।
उपभोक्ता आयोग में हुई सुनवाई
आयोग ने यह भी नोट किया कि शिकायत मिलने के बाद भी गूगल ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया था। आयोग के अनुसार फर्जी विज्ञापन की जानकारी मिलने के बाद भी उस पर सही कदम न उठाना सेवा में कमी माना जाएगा।
हर्जाने का पूरा हिसाब-किताब
- मूल रकम की वापसी: ग्राहक के कटे हुए 260 रुपए वापस करने होंगे।
- मानसिक परेशानी और खर्च का मुआवजा: ग्राहक को हुई परेशानी और केस लड़ने में हुए खर्च के लिए 21 हजार रुपए देने होंगे।
- कुल भुगतान: गूगल को 45 दिनों के अंदर कुल 21 हजार 260 रुपये देने का आदेश मिला है।
- देरी पर ब्याज: अगर 45 दिन में पैसे नहीं दिए गए, तो आदेश की तारीख से पूरी रकम पर 6 प्रतिशत सालाना ब्याज भी भरना पड़ेगा।
उपभोक्ता आयोग की जरूरी सलाह
- गूगल पर किस बात के लिए जुर्माना लगाया गया है?
गूगल पर भ्रामक ऑनलाइन विज्ञापन दिखाने और उस पर शिकायत मिलने के बाद भी विज्ञापनदाता के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है। - अगर अखरोट मामले में गूगल ने 45 दिन में पैसे नहीं दिए तो क्या होगा?
यदि आदेश आने के 45 दिनों के भीतर पूरी रकम का भुगतान नहीं किया जाता है, तो गूगल को फैसले की तारीख से लेकर पैसे देने के दिन तक 6 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज भी चुकाना पड़ेगा।
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
By Amresh Kushwaha
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
By Ashish Bhardwaj
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
By Jageshwar Prasad
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
By Ashish Bhardwaj