एजे ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम पर निवेशकों से 35 करोड़ रुपए की ठगी

Sandeep Kumar | Dec 08, 2024, 19:16 IST
Share
AJ group companies
AJ group companies

गुना में दो युवकों ने एजे ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम पर निवेशकों से 30-35 करोड़ रुपए की ठगी की और फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के गुना शहर में दो युवकों ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। एजे ग्रुप ऑफ कंपनीज चलाने वाले अजय राव और नीलेश जोशी ने ऊंचे रिटर्न का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठे। कुछ समय तक रिटर्न देने के बाद ये दोनों युवक निवेशकों को धोखा देकर फरार हो गए हैं। अनुमान है कि इन युवकों ने 30 से 35 करोड़ रुपए की ठगी की है। इस घटना ने निवेशकों को सतर्क रहने की जरुरत का एहसास दिलाया है।

साइबर ठगों ने महिला प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, गंवा दिए 10 लाख

युवकों ने कैसे किया निवेशकों को ठग

अजय राव और नीलेश जोशी ने अपनी कंपनी एजे ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से लोगों को शेयर मार्केट और अन्य निवेश स्कीम्स में निवेश का झांसा दिया। शुरुआत में छोटे निवेश पर अच्छा रिटर्न देकर उन्होंने निवेशकों का विश्वास जीता। फिर धीरे-धीरे लोगों को अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया और बड़ी रकम जमा करवा ली।

निवेशकों के पैसे लेकर फरार हुए दोनों युवक

जब निवेशकों ने अपनी रकम के बारे में जानकारी लेने के लिए कार्यालय का रुख किया, तो वहां ताला लगा हुआ था और दोनों युवक फोन पर भी उपलब्ध नहीं थे। इससे निवेशकों को समझ में आ गया कि उन्होंने ठगी का शिकार हो गए हैं। करीब 20 पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निवेशकों ने खोए करोड़ों रुपए

अब तक की जांच से पता चला है कि अजय राव और नीलेश जोशी ने लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये की ठगी की है। पीड़ितों का कहना है कि सैकड़ों लोग इनके झांसे में आए हैं, लेकिन डर के कारण कई लोग सामने नहीं आ रहे हैं। इन युवकों ने अलग-अलग निवेश योजनाओं के जरिए पैसा जमा करवाया था, लेकिन अब वे फरार हैं।

नहीं आया OTP, न ही मैसेज, ठगों ने ऐसे उड़ा दिए खाते से एक लाख रुपए

निवेशकों को सतर्क रहने की चेतावनी

इस घटना ने निवेशकों को फिर से सतर्क रहने की जरुरत का एहसास दिलाया है। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। निवेश से पहले SEBI ( सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ) से रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करें और कंपनी की विश्वसनीयता की भी जांच करें। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से नुकसान हो सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गुना न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • निवेश
  • sebi
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एजे ग्रुप ऑफ कंपनीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज