जीएसटी दरों में बदलाव से मध्यप्रदेश की कमाई घटी, नवाचारों से भरपाई का दावा

Ravi Awasthi | Dec 18, 2025, 20:52 IST
Share
gst-rate-changes
gst-rate-changes

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जीएसटी दरों में बदलाव से राजस्व संग्रह में कमी स्वीकार की। सरकार का दावा है कि नवाचारों और लंबित वसूली से साल के अंत तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

BHOPAL. डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने माना कि जीएसटी दरों में बदलाव और अन्य कारणों से GST से राजस्व संग्रह में कमी आ सकती है। बावजूद इसके सरकार नवाचारों और लंबित वसूली पर ध्यान देगी। साल के अंत तक अपेक्षित लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

साल के बकाया 4 माह से काफी उम्मीद

देवड़ा गुरुवार को अपने विभागों की उपलब्धियां बता रहे थे। सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बड़ी बात कही हैं। उन्होंने यह माना कि वित्तीय साल की पहली छमाही में राजस्व संग्रह में लक्ष्य को हासिल करने में कमी रही। लेकिन बीते दो माह में राजस्व जुटाने में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के बकाया चार महीनों में लक्ष्य को हासिल करने के पूरे जतन होंगे।

ये भी पढ़ें...एमपी में 5 हजार होमगार्ड की भर्ती: चयन प्रक्रिया बदलेगी, पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी

राजस्व जुटाने नवाचारों पर फोकस

देवड़ा ने कहा कि राजस्व संग्रह का लक्ष्य हासिल करने सभी विभागों को नवाचार पर फोकस करने के लिए कहा गया है। साल की पहली छमाही में जीएसटी राजस्व संग्रह में करीब 13.5 प्रतिशत की कमी थी। समीक्षा के बाद, GST की, GSTN,बोगस पंजीयन व कर चोरी पर सख्ती से रोक,विभागीय गोपनीय एंट्रीज का स्पेरो सॉफ्टवेयर से आनलाइन प्रबंधन, कर संबंधी डेटा एनालिसिस के लिए दिशा पोर्टल का उपयोग शुरू किया गया। नतीजतन,बीते दो माह में ही

जीएसटी राजस्व कलेक्शन में 5557 करोड़ का इजाफा हुआ। इसी तरह,पंजीयन एवं मुद्रांक मामलों में ही कसावट लाकर बीते 8 माह में 7579 करोड़ राजस्व जुटाया गया। जो इसी अवधि तक बीते साल की तुलना में 10.15 प्रतिशत ज्यादा है।

ये भी पढ़ें...यात्रियों को मिलेगी सुविधा: कोरोना के समय बंद हुई 8 ट्रेनों का फिर होगा स्टॉपेज!

जीएसटी दरों में बदलाव एक बड़ी वजह

वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों में बीते माह से हुए बदलाव से इस मद में रेवन्यू कलेक्शन में कमी संभव है। इसकी पूर्ति अन्य कराधानों से करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए वृत्ति कर अधिनियम (वैट) में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत करदाताओं को कई सुविधाएं दी गईं।

बता दें कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में जीएसटी से 42,140 करोड़ रुपए राजस्व संग्रह का अनुमान बजट में लगाया गया था। मौजूदा साल के गुजरे 8 महीनों में सिर्फ 22,513 करोड़ रुपए जीएसटी से मिले। बकाया 4 महीनों में 19,627 करोड़ रुपए का शेष लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (19 दिसंबर): मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकतर भागों में बारिश का अलर्ट

राज्य की प्रगति के लिए जरूरी है कर्ज

एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि आमतौर पर कर्ज को लेकर काफी शोर मचाया जाता है। लेकिन राज्य की प्र​गति के लिए कर्ज लेना कोई बुरी बात नहीं है। मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल है जो लिए गए कर्ज का ब्याज भी अदा कर पा रहा है और मूल भी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की मौजूदा जीएसडीपी करीब 17 लाख करोड़ से अधिक है। लिया गया कर्ज जीएसडीपी व केंद्र सरकार द्वारा तय मानकों के अनुरूप ही है।

ये भी पढ़ें...प्रदेश सरकार के राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी,​ फिर भी इस वित्तीय साल में शिवराज सरकार ने लिया 12 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

महंगी शराब बेचने पर 5 करोड़ की पेनाल्टी

देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में एमएसपी से अधिक दाम पर शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में ठेकेदारों पर पांच करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि आबकारी ठेकेदारों से लंबित बकाया रकम की वसूली पर काम हो रहा है। हालांकि, कई मामले कोर्ट में लंबित होने से वसूली में कठिनाई आती है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जीएसटी
  • राजस्व संग्रहण
  • नवाचार
  • जगदीश देवड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती