गेस्ट फैकल्टी: 9 दिन बाद भी उच्च शिक्षा विभाग की समिति तैयार नहीं कर पाई रिपोर्ट
Sanjay Sharma | Jan 16, 2026, 18:24 IST
guest faculty
हरियाणा के गेस्ट फैकल्टी पैटर्न पर उच्च शिक्षा विभाग की समिति 9 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं सौंप पाई। गेस्ट फैकल्टी को सामाजिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद टूटती दिख रही है।
News in Short
- गेस्ट फैकल्टी संबंधी हरियाणा सरकार की नीतियों का नहीं हो पाया अध्ययन।
- उच्च शिक्षा विभाग की समिति 9 दिन बाद भी नहीं सौंप पाई रिपोर्ट।
- सात सदस्यीय समिति को 7 जनवरी को सौंपना था अध्ययन रिपोर्ट।
- गेस्ट फैकल्टी को टूटती दिख रही हरियाणा की तरह सामाजिक सुरक्षा की आस।
- उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अध्ययन रिपोर्ट को लेकर नहीं संजीदा।
News in Detail
ये भी पढ़ें...हरियाणा मॉडल की लागू करेगी एमपी उच्च शिक्षा विभाग की समिति
गेस्ट फैकल्टी के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं
हरियाणा सरकार द्वारा किए गए गेस्ट फैकल्टी के प्रावधान मध्य प्रदेश में लागू करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। इसको देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने 2 जनवरी को समिति गठित की थी। पहले तीन सदस्यीय समिति बनाई गई जिसे 6-7 जनवरी को अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा आयुक्त को सौंपनी थी।
ये भी पढ़ें...एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए कुलसचिवों को लिखा पत्र
रिपोर्ट नहीं आई
ये भी पढ़ें...HPSC Recruitment 2026: वेटरनरी ऑफिसर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
बदलाव करने से अटक गया अध्ययन
5 जनवरी को समिति संयोजक बदल दिया गया। डॉ.राजपूत की जगह एमएलबी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ.भारती जैन को यह जिम्मेदारी दी गई। समिति में डॉ. अजय कुमार भारद्वाज, डॉ. एचके गर्ग के अलावा चार नए सदस्य शामिल किए गए। डॉ. सीमा हार्डिकर, डॉ. डेनियल ग्लांस, डॉ. महेन्द्र मेहरा और डॉ. भूपेन्द्र झा को सदस्य बनाया गया। तीन दिन में दो बार समिति के बदलाव से अध्ययन अटक गया है।
ये भी पढ़ें...जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला, दवा कंपनी पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश
क्या है हरियाणा का गेस्ट फैकल्टी पैटर्न
- 58 वर्ष की आयु के बाद भी कॉलेज में नियुक्ति पर रोक नहीं
- हर सत्र में हटाने, बीच में फॉलेन आउट करने की मुश्किल नहीं
- न्यूनतम सेवा की स्पष्ट शर्तें
- कम से कम 5 वर्ष की सेवा का निर्धारित अवसर
- एक शैक्षणिक सत्र में 240 कार्य दिवस
- समान कार्य के लिए समान वेतन
- 57,700 रुपए निर्धारित मासिक वेतन
- केंद्र के समान मंहगाई राहत यानी डीआर
- सुरक्षा के लिए वैधानिक प्रावधान
- वेतन में वृद्धि के भी अवसर
उदासीनता भरा है विभाग का रवैया
जब उनसे निर्धारित अवधि के बाद रिपोर्ट पर सवाल किया गया, तो उनका रवैया उदासीन था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कुछ भी नहीं है और वे दूसरे काम में व्यस्त हैं, इसलिए कुछ नहीं कहना चाहते।
अब आगे क्या
ज्यादातर गेस्ट फैकल्टी की उम्र भर्ती की पात्रता से अधिक है। वे हरियाणा सरकार की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं। यदि ऐसे प्रावधान प्रदेश में लागू होते हैं, तो वे सामाजिक सुरक्षा देने में मददगार होंगे।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari