गुजरात शराब भेजने में धराया राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सवेरा जायसवाल का बेटा, कहा- यह शराब नन्हे सिंह की
Sanjay Gupta | Jun 28, 2025, 14:19 IST
gujarat-illegal-liquor-syndicate-arrest-rajgarh-municipal-congress-president-son
गुजरात की अवैध शराब लाइन को लेकर चल रही सिंडिकेट की लड़ाई अब एक-दूसरे को फंसाने तक पहुंच गई है। इस मामले में राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल के बेटे सिद्धार्थ को पुलिस ने पकड़ा है।
गुजरात की अवैध शराब लाइन को लेकर सिंडिकेट में चल रही लड़ाई अब एक-दूसरे को फंसाने पर उतर गई है। इस मामले में पुलिस ने अब गुजरात लाइन के माहिर खिलाड़ी विजय बहादुर सिंह ठाकुर को पकड़ा है। वह नन्हे सिंह के नाम से भी जाना जाता है। इसे अलावा धार के राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सवेरा जायसवाल का बेटा सिद्धार्थ भी पकड़ा गया है। कांग्रेस के कब्जे वाली इस नगर पालिका के अध्यक्ष के बेटे सिद्धार्थ ने पुलिस द्वारा उठाए जाने से पहले एक वीडियो जारी किया है।
खबर यह भी...अवैध शराब बेचने वालों से रिश्वत लेने का खुलासा, SP ने कांस्टेबल को किया निलंबित
सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ और नन्हे बीते साल मिलकर काम कर रहे थे। इसी दौरान सिद्धार्थ ने नन्हे से कारोबार के लिए करीब 50 लाख रुपए उधार लिए और फिर इसे चुकाया नहीं। इसके बाद नन्हे ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके चलते दोनों के बीच अनबन बन गई और गुजरात लाइन को लेकर टसल बढ़ने लगी। इसी का नतीजा यह केस के रूप में सामने आया जिसमें अब सिद्धार्थ को पुलिस ने पकड़ा है।
शराब सिंडिकेट में अप्रैल माह में नए ठेके के साथ कई ठेकेदारों के बीच तनाव जारी है। पहले नए ठेके से यह सभी माहिर खिलाड़ी रमेश राय, नन्हे, एके सिंह, सूरज रजक, पिंटू भाटिया बाहर हो गए थे। लेकिन जब सभी का नुकसान हुआ तो इसमें अब धार में ठेका लेने वाले सिद्धार्थ यादव के साथ बाकी ठेकेदार एक-एक जुड़ गए लेकिन अभी भी सूरज रजक इस सिंडिकेट में नहीं जुड़ पाए हैं। इस सिंडिकेट के चलते एके सिंह और रजक के बीच जमकर विवाद भी चल रहा है और एक बार अलीराजपुर में और चार बार धार में गाड़ी पकड़ाई है जिसमें ठेकेदार रजक बाल-बाल बचे हैं। पूरी लड़ाई गुजरात लाइन पर वर्चस्व की चल रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
शराब तस्कर | मप्र से गुजरात में शराब तस्करी | MP News | CONGRESS | Dhar News
वीडियो में यह बोला जायसवाल
जारी हुए 1.14 मिनट के इस वीडियो में सिद्धार्थ जायसवाल ने कहा है कि मैं साल 2016 से ही धार, इंदौर का लाइसेंस शराब ठेकेदार हूं। धार जिले का बीते साल ठेका नन्हे सिंह विजय बहादुर सिंह का था। उसी का माल भी था, लेकिन इसके बाद भी तिरवा चौकी पर 18 जनवरी 2025 को मेरा नाम फंसाया गया। ताकि मैं आगे कोई ठेके का काम नहीं कर सकूं। यह माल उसी नन्हे सिंह का, मेरी शासन, प्रशासन और सभी नेताओं से विनती है कि इसकी जांच होनी चाहिए।
क्या है दोनों के बीच का विवाद
सिंडिकेट में लगातार चल रहा केस कराने का खेल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
शराब तस्कर | मप्र से गुजरात में शराब तस्करी | MP News | CONGRESS | Dhar News
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj