किसानों की उपज चोरी तो आरोपी के सिर पर लिखा- मैं चोर हूं, किसानों की फसल चुराता हूं

Shreya Nakade | Jun 10, 2024, 13:37 IST
Share
गुना में फसल चोर को सजा
गुना में फसल चोर को सजा

मध्य प्रदेश के गुना में किसानों ने चोरी के एक आरोपी को अनोखी सजा दी। उसके सिर पर किसानों ने एक कागज चिपकाकर लिख दिया- मैं चोर हूं, किसानों की फसल चुराता हूं...

गुना से फसल चोरी की सजा देने का अनोखा मामला ( crop thief ) सामने आया है। शहर के नानाखेड़ी मंडी में किसानों ने सोमवार को एक चोरी के आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी को किसानों ने ऐसी सजा दी जिससे कोई और चोर फिर से मंडी से फसल चुराने के बारे में न सोचे।

दरअसल मंडी में दो चोर ट्रॉलियों से किसानों की उपज चुरा रहे थे। जैसे ही किसानों की उनपर नजर पड़ी, सभी चोरों को पकड़ने दौड़े। इनमें से एक आरोपी किसानों के हाथ लग गया।

पकड़े गए आरोपी के सिर पर किसानों ने एक कागज चिपका दिया। इस कागज पर लिखा था- मैं चोर हूं, मंडी में किसानों का अनाज चुराता हूं।

किसान इतने पर ही नहीं रुके। यह कागज चिपकाने के बाद, किसानों ने आरोपी चोर को अर्धनग्न कर मंडी में घुमाया। हालांकि जब किसानों ने इस आरोपी चोर से पूछताछ की तो उसने कुछ भी नहीं बताया। उसने अपने दूसरे साथी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर में बाइक चोर को पिता का भावुक पत्र- मेरा वेतन केवल 8 हजार, मेरा बेटा गाड़ी पर घूमने के लिए रोता है

आरोपी चोर को अर्धनग्न कर घुमाया

फसल चुराने वाला आरोपी
फसल चुराने वाला आरोपी

आरोपी को पुलिस के हवाले किया

आरोपी को अर्धनग्न कर मंडी में घुमाने के बाद, किसानों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट थाना प्रभारी TI दिलीप राजौरिया के अनुसार मंडी के किसानों ने एक वृद्ध व्यक्ति पर फसल चोरी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

किसानों ने बताया कि मंडी में उपज की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों को रात भर जागकर अपनी उपज की रखवाली करनी पड़ती है। किसानों के अनुसार यहां कोई गार्ड दिखाई नहीं देता है।

ये खबर भी पढ़िए...

अजब चोर का गजब कारनामा... डॉक्‍टर के घर चोरी करने पहुंचा और हो गया कुछ ऐसा , लोगों ने लिए मजे , जानें पूरा मामला

Tags:
  • चोर
  • चोरी
  • किसानों की उपज
  • फसल चोरी की सजा
  • crop thief
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज