मुंह में मिर्च भरकर Fevikwik से चिपका दिए थे लड़की के होंठ, अब आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

गुना के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती लड़की ने बताया था कि अयान पठान उसे एक महीने से बंधक बनाए थे। उसने बेदम होने तक पीटा, इसके बाद आंखों में मिर्च पाउडर (chili powder) झोंक दिया।

Advertisment
author-image
Sandeep Kumar
New Update
PIC
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. मध्य प्रदेश के गुना में लड़की के साथ फेवीक्विक ( Fevikwik ) वाली बर्बरता के मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। प्रशासन ने आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। अधिकारियों का कहना है कि मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर था। इसको लेकर बीते दिनों नोटिस चिपकाया गया था, जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है। दरअसल बीते दिनों लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले अयान पठान नाम के युवक ने फेवीक्विक ( Fevikwik ) वाली बर्बरता की थी, जिसके बाद से लड़की अस्पताल में भर्ती है।  इस मामले के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच-पड़ताल की थी। आज प्रशासन ने आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चला दिया है। 

ये खबर भी पढ़िए...शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर आबकारी अधिकारी खरे, झा, रंगशाही, चंद्रावत सभी ने जमकर की कमाई, सभी जांच में उलझे

आरोपी के घर चला बुलडोजर

बता दें कि गुना में जिस आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर एक्शन ( Bulldozer action ) हुआ है, उसने एक लड़की को एक महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था।  इस दौरान उसने लड़के के साथ मारपीट की और बुरी तरह प्रताड़ित किया बीते 17 अप्रैल की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। 

ये खबर भी पढ़िए...प्रदेश के बड़े ठेकेदार पीडी अग्रवाल का कारनामा- सरकारी तालाब खोदकर अवैध मुरम से बना रहे नेशनल हाईवे

अस्पताल में भर्ती लड़की ने लगाए आरोप

अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती लड़की ने बताया था कि अयान पठान उसे एक महीने से बंधक बनाए थे।  उसने बेदम होने तक पीटा, इसके बाद आंखों में मिर्च पाउडर ( chili powder ) झोंक दिया।  इसके बाद मुंह में भी मिर्च भर दी और होंठ फेवीक्विक ( Fevikwik ) से चिपका दिए। 

ये खबर भी पढ़िए...दिखावे के दौर में कैसे करें सेविंग, कहां करें निवेश, आइए जानिए सूत्र के साथ

नगर पालिका ने मकान पर चस्पा किया था नोटिस

नगर पालिका की ओर से अयान पठान के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था।  इसी को लेकर आज पुलिस प्रशासन ने अयान पठान के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान बनाया गया था।  आरोपी अयान पठान ने जिस लड़की के साथ दरिंदगी की, अस्पताल में उसका इलाज जारी है।  पीड़िता की बाईं आंख खराब हो गई है।  आरोपी ने उसकी आंखों व मुंह में मिर्च डालकर होंठ फेवीक्विक ( Fevikwik ) से चिपका दिए थे। 

ये खबर भी पढ़िए...निगम में 28 करोड़ का फर्जी बिल लगाने वाली कंपनियां फर्जी, मौके पर दफ्तर नहीं, एक पते पर तीन कंपनियां, दो MIC सदस्यों पर भी आरोप

लड़की गुना प्रशासन मुंह में मिर्च डालकर होंठ फेवीक्विक बुलडोजर अयान पठान Fevikwik