टीकमगढ़ में टीवी डिबेट शो में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चली कुर्सियां

Sandeep Kumar | Apr 21, 2024, 06:45 IST
Share
PIC
PIC

टीवी डिबेट शो में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। बीच-बीच में तीखी बहस देखने को मिली। इस बीच दर्शकों में से किसी ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की।

BHOPAL. टीकमगढ़ में एक टीवी डिबेट शो में भाजपा ( BJP ) और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दरअसल, टीवी डिबेट शो में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। बीच-बीच में तीखी बहस देखने को मिली। इस बीच दर्शकों में से किसी ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की। जिस पर भाजपा के लोग भड़क गए। बीजेपी के लोग नारा लगाने वाले युवक को समझा रहे थे, तभी विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। कांग्रेस का कहना है कि डिबेट में मौजूद आम लोगों ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और भाजपा पर बोलना शुरू किया। जिससे भाजपा के लोग भड़क गए और उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। भाजपा के लोगों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है।

ये खबर भी पढ़िए...Ujjain University Porn Video : यूनिवर्सिटी के कुलगुरु ले रहे थे मीटिंग और Zoom पर चलने लगी पॉर्न

ये खबर भी पढ़िए...किरायेदारों का Police verification जरूरी, नहीं तो हो सकती हैं सजा

मामले की जांच में जुटी पुलिस

टीकमगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच हुई मारपीट के मामले में बीजेपी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर करके जांच में जुट गई है । ऐसा नहीं बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच पहली बार टीवी डिबेट शो में मारपीट हुई हो। इससे पहले जबलपुर में भी दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में डॉक्टर MP से गिरफ्तार

जबलपुर में भी भिड़े थे बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी एक टीवी न्यूज चैनल के डिबेट शो के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ थे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। मारपीट और कुर्सियां फेंके जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बताते चलें कि जबलपुर शहर के भंवरताल पार्क में एक टीवी डिबेट शो चल रहा था। इस शो में भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान एक प्रश्न के जवाब को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मारपीट और हंगामा शुरू हो गया था।

ये खबर भी पढ़िए...RGPV SCAM : करोड़ों रुपए के घोटाले में पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा की पत्नी को जेल

Tags:
  • कांग्रेस
  • BJP
  • टीकमगढ़
  • टीवी डिबेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा