मुंह में मिर्च भरकर Fevikwik से चिपका दिए थे लड़की के होंठ, अब आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Sandeep Kumar | Apr 21, 2024, 14:41 IST
Share
PIC
PIC

गुना के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती लड़की ने बताया था कि अयान पठान उसे एक महीने से बंधक बनाए थे। उसने बेदम होने तक पीटा, इसके बाद आंखों में मिर्च पाउडर (chili powder) झोंक दिया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के गुना में लड़की के साथ फेवीक्विक ( Fevikwik ) वाली बर्बरता के मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। प्रशासन ने आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। अधिकारियों का कहना है कि मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर था। इसको लेकर बीते दिनों नोटिस चिपकाया गया था, जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है। दरअसल बीते दिनों लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले अयान पठान नाम के युवक ने फेवीक्विक ( Fevikwik ) वाली बर्बरता की थी, जिसके बाद से लड़की अस्पताल में भर्ती है। इस मामले के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच-पड़ताल की थी। आज प्रशासन ने आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चला दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर आबकारी अधिकारी खरे, झा, रंगशाही, चंद्रावत सभी ने जमकर की कमाई, सभी जांच में उलझे

आरोपी के घर चला बुलडोजर

बता दें कि गुना में जिस आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर एक्शन ( Bulldozer action ) हुआ है, उसने एक लड़की को एक महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान उसने लड़के के साथ मारपीट की और बुरी तरह प्रताड़ित किया बीते 17 अप्रैल की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

ये खबर भी पढ़िए...प्रदेश के बड़े ठेकेदार पीडी अग्रवाल का कारनामा- सरकारी तालाब खोदकर अवैध मुरम से बना रहे नेशनल हाईवे

अस्पताल में भर्ती लड़की ने लगाए आरोप

अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती लड़की ने बताया था कि अयान पठान उसे एक महीने से बंधक बनाए थे। उसने बेदम होने तक पीटा, इसके बाद आंखों में मिर्च पाउडर ( chili powder ) झोंक दिया। इसके बाद मुंह में भी मिर्च भर दी और होंठ फेवीक्विक ( Fevikwik ) से चिपका दिए।

ये खबर भी पढ़िए...दिखावे के दौर में कैसे करें सेविंग, कहां करें निवेश, आइए जानिए सूत्र के साथ

नगर पालिका ने मकान पर चस्पा किया था नोटिस

नगर पालिका की ओर से अयान पठान के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। इसी को लेकर आज पुलिस प्रशासन ने अयान पठान के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान बनाया गया था। आरोपी अयान पठान ने जिस लड़की के साथ दरिंदगी की, अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पीड़िता की बाईं आंख खराब हो गई है। आरोपी ने उसकी आंखों व मुंह में मिर्च डालकर होंठ फेवीक्विक ( Fevikwik ) से चिपका दिए थे।

ये खबर भी पढ़िए...निगम में 28 करोड़ का फर्जी बिल लगाने वाली कंपनियां फर्जी, मौके पर दफ्तर नहीं, एक पते पर तीन कंपनियां, दो MIC सदस्यों पर भी आरोप

Tags:
  • गुना
  • प्रशासन
  • बुलडोजर
  • लड़की
  • Fevikwik
  • अयान पठान
  • मुंह में मिर्च डालकर होंठ फेवीक्विक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि