गुना में मासूम से हैवानियत पर आक्रोश, कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह बोले- निकट है पापियों का अंत

Vikram Jain | Sept 16, 2024, 17:10 IST
Share
Guna rape murder case Congress leader Laxman Singh Video message 
Guna rape murder case Congress leader Laxman Singh Video message 

गुना में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी बेटी से रेप किया फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मामले में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कड़ी सजा देने की मांग की है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के गुना में 8 साल की बच्ची से रेप और मर्डर (guna rape murder case) की घटना ने गुना जिले समेत पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख गिया है। मासूम से हैवानियत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्ची से दरिंदगी और किसी ने नहीं उसके पिता ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ( Laxman Singh ) ने दुख जताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी सजा देने की मांग है।

अब कृष्ण का अवतार होगा

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा हैं कि चाचौड़ा में एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना झकझोर देने वाली है। साथ ही लक्ष्मण सिंह ने भागवत गीता का श्लोक का वाचन करते हुए कहा कि यह कलयुग हैं, अब पाप बढ़ रहे हैं, पाप को नाश करने कल्कि के रूप में कृष्ण का अवतार होगा, जो सभी पापियों का नाश करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं, मासूम बच्ची को न्याय मिले और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पिता ने की थी मासूम से हैवानियत

बता दें कि चाचौड़ा थाना क्षेत्र के खेत से 8 साल साल की बच्ची का शव मिला। यह बच्ची कई दिनों से लापता थी। जब पुलिस ने कुएं से शव निकाला तो उसके हाथ-पैर तौलिए से बंधे थे। मामले में जांच के बाद पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बच्ची के पिता को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि उसने खेत में बेटी से रेप किया था, इसके बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

ये खबर भी पढ़ें.. पिता ने पार की हैवानियत की हदें, मासूम बेटी से रेप कर कुएं में फेंका, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

बच्ची से नफरत करता था पिता

सख्ती हुई पूछताछ में आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह लड़का चाहता था, लेकिन उसके घर बेटी पैदा हुई, वह बच्ची से जन्म से ही नफरत करता था। मामले में बच्ची की मां ने बताया कि पति नहीं चाहता ही नहीं था कि घर में लड़की का जन्म हो। बच्ची के पैदा होने के बाद से तब से ही वह बेटी से नफरत करता था। पति ने कई बार कहा कि बच्ची को स्वीकार नहीं करेगा। और जब मौका मिलेगा तो उसे खत्म कर दूंगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Laxman Singh
  • Guna crime news
  • गुना क्राइम न्यूज
  • पिता ने किया बेटी से रेप
  • Father raped his daughter
  • Congress leader Laxman Singh
  • पिता ने की बेटी की हत्या
  • बच्ची से रेप और हत्या केस
  • गुना रेप मर्डर केस
  • guna rape murder case
  • father murdered daughter
  • पिता की नफरत ने ली बेटी की जान
  • चाचौड़ा रेप मर्डर केस
  • chachoda rape murder case
  • लक्ष्मण सिंह का वीडियो संदेश
  • चाचौड़ा पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...