साजिद ने अपनाया हिंदू धर्म, शेखर बनकर काजल से की शादी, जानें लव स्टोरी

Ravi Singh | Oct 27, 2024, 18:43 IST
Share
्
्

मध्यप्रदेश के गुना जिले के युवक साजिद और इंदौर की युवती काजल के लापता होने के बाद इंदौर पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। दोनों राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा में मिले...

गुना के एक युवक और युवती इंदौर से लापता हो गए थे। गुना जिले के युवक साजिद और इंदौर की युवती काजल के लापता होने के बाद इंदौर पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। दोनों राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा में मिले, जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद कर गुना के एसडीएम कोर्ट में पेश किया। बयान के बाद लड़के ने हिंदू धर्म अपना लिया और दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

साजिद से बना शेखर

जब दोनों को एसडीएम के सामने पेश किया गया तो लड़की ने साफ कह दिया कि वह Sajid के साथ रहना चाहती है। गुना के कुछ स्थानीय लोगों ने साजिद को सुझाव दिया कि अगर काजल उसके लिए इस्लाम धर्म अपना सकती है तो वह उसके लिए हिंदू धर्म क्यों नहीं अपना सकता। साजिद इस पर राजी हो गया और उसने अपना नाम साजिद से बदलकर शेखर रख लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

संजू निकला सलीम, करवा चौथ के दिन प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या

सनातन को मिटाने की साजिश, अंकिता-हसनैन की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

एक महीने पहले हुए थे गायब

साजिद और काजल दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से गायत्री मंदिर के बाहर शादी की। साजिद ने काजल की मांग भरी और उसे मंगलसूत्र पहनाया। दरअसल, एक महीने पहले साजिद और काजल अचानक गायब हो गए थे, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरू की और आखिरकार उन्हें बारां में ढूंढ निकाला।

हिंदू रीति-रिवाज से शादी

लेकिन लड़की ने अपने परिवार के साथ जाने से मना कर दिया और साजिद के साथ रहने की इच्छा जताई। लड़की के परिवार ने काजल को इंदौर में उसकी मौसी के पास भेज दिया। लेकिन साजिद इंदौर पहुंच गया और फिर से काजल को लेकर भागने की योजना बनाई। इंदौर में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंदौर पुलिस ने दोनों को राजस्थान के छबड़ा से ढूंढ निकाला और गुना लाकर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद दोनों ने गायत्री मंदिर के बाहर हिंदू रीति-रिवाज से एक-दूसरे को माला पहनाकर और मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • गुना न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदू धर्म
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • साजिद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा