ग्वालियर में 5 मार्च को भाईदूज पर छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ग्वालियर जिले में 5 मार्च को भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने पहले ही 3 और 4 मार्च को होली और धुलेंडी के लिए छुट्टी दी थी।

author-image
Anjali Dwivedi
New Update
gwalior-5-march-bhaidooj-holiday-declared-order

News In Short

  • ग्वालियर में कलेक्टर ने 5 मार्च को भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

  • राज्य सरकार ने 3 और 4 मार्च को होली और धुलेंडी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

  • मार्च महीने में सरकारी कार्यालयों में 14 दिन तक छुट्टियां रहेंगी।

  • धुलेंडी पर छुट्टी को लेकर असमंजस को दूर करने के लिए 5 मार्च को अवकाश घोषित किया गया।

  • इस अवकाश का फायदा 10 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को होगा।

News In Detail

Gwalior. मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होली के अवसर पर राहत भरी खबर मिली है। ग्वालियर जिले की कलेक्टर रुचिका चौहान ने 5 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश होली के बाद भाईदूज के अवसर पर दिया गया है। राज्य शासन ने पहले ही 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन कलेक्टर रुचिका ने 5 मार्च को स्थानीय अवकाश देने का फैसला किया।

3 और 4 मार्च को अवकाश 

राज्य शासन ने 3 मार्च को होली के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके बाद 4 मार्च को धुलेंडी के दिन छुट्टी दी गई, जिसको लेकर असमंजस की स्थिति बन रही थी। कलेक्टर ने इस असमंजस को दूर करते हुए 5 मार्च को भाईदूज के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है, ताकि कर्मचारियों को अधिक समय मिल सके।

मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस

मध्य प्रदेश में मार्च महीने में सरकारी कार्यालयों में 14 दिन बंद रहेंगे। इस महीने में शनिवार और रविवार के अलावा छह त्योहारों की छुट्टियां भी हैं। वहीं फरवरी व जुलाई माह में शनिवार व रविवार के अलावा कोई अन्य छुट्टियां नहीं हैं, इससे जुलाई माह में सबसे ज्यादा 23 दिन ऑफिस खुले रहेंगे।

होली पर दो दिन की सरकारी छुट्टी

मध्य प्रदेश में इस बार होली के पर्व पर दो दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इसका फायदा राज्य के लगभग 10 लाख से अधिक सरकारी, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल का सदियों पुराना इत्र व्यापार संकट में, जानें क्यों

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, जिहादी कहने वालों पर कार्रवाई की मांग

सवालों के घेरे में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम! हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर कमिश्नर को थमाया नोटिस

कैसे पहचानें घर का पानी सुरक्षित है या खतरनाक?

कलेक्टर रुचिका चौहान सरकारी छुट्टी सरकारी ऑफिस Gwalior ग्वालियर सरकारी कर्मचारियों होली मध्य प्रदेश
Advertisment