नहीं थम रहा अंबेडकर विवाद: अधिवक्ता अनिल मिश्रा का विवादित बयान, बीएन राव को बताया संविधान निर्माता

Sanjay Dhiman | Oct 29, 2025, 14:51 IST
Share
Ambedkar essue in  gwalior
Photograph: (the sootr)

ग्वालियर के वकील अनिल मिश्रा ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर के खिलाफ विवादित बयान दिया। मिश्रा ने संविधान का असली निर्माता बीएन राव को बताया। कांग्रेस और सपा ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

GWALIOR. ग्वालियर के अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने फिर एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता मानने से इंकार कर दिया। वकील अनिल मिश्रा ने संविधान का असली निर्माता बीएन राव को बताया। वीडियो में मिश्रा ने कहा कि 30 नवंबर को बीएन राव की जयंती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने घरों में राव की जयंती मनाएं।

मिश्रा के इस बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर पलटवार किया। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी X के माध्यम से वकील अनिल मिश्रा से वकालत छोड़ने की सलाह दी है। यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और राजनीति में एक नई बहस छेड़ रहा है।

वीडियो में यह बोल गए वकील मिश्रा

अपने बयान में अधिवक्ता मिश्रा ने कहा कि संविधान का निर्माण अंबेडकर ने नहीं किया है, संविधान बनाने वाले बीएन राव हैं।

अधिवक्ता ने अपने बयान में अंबेडकर के लिए "झूठा" जैसा शब्द भी उपयोग किया। इस 31 सेकंड के वीडियो में वकील मिश्रा यह कहते हैं कि अंबेडकर का अस्तित्व खत्म करो, जैसे ही उनका अस्तित्व खत्म होगा, नीले कबूतरों के पर कतर जाएंगे।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी में SIR की बैठक में उठे कई सवाल, लोग बोले- परिवार एक, पर वोटिंग बूथ अलग-अलग, क्या इसे भी सुधरेगी

एमपी में कलेक्टर-एसडीएम के ट्रांसफर पर ब्रेक, 3 महीने तक नहीं होंगे तबादले

पटवारी का पलटवार, बोले बाबा साहब देश की नींव

अधिवक्ता अनिल मिश्रा के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी संविधान खत्म करने की साजिशें रच रहे हैं। कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए अटल है।

उन्होंने यह भी लिखा कि बाबा साहब इस देश की नींव हैं, यह नींव हमेशा मजबूत रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान ही हमारी ढाल है, हमारी ताकत है, हमारी संजीवनी है।

संविधान इतना ही बुरा है तो वकालत छोड़ दो: अखिलेश

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने X पोस्ट में कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी संविधान मिटाने-हटाने की कोशिश कर रहे हैं। पीडीए संविधान की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने अधिवक्ता अनिल मिश्रा से पूछा कि यदि संविधान इतना ही बुरा है तो वकालत छोड़ दें। इस संविधान की वकालत से मिलने वाले रुपए भी त्याग दें। अखिलेश यादव ने भी संविधान को ढाल और संजीवनी बताया।

बाबा साहब के खिलाफ बोलना संविधान का अपमान

अधिवक्ता विश्वजीत रतौनिया ने कहा की भीमराव अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय धरोहर हैे। वे संविधान निर्माता और वंचित, पिछड़े, गरीब, मजदूर, किसान एवं आदिवासी वर्गों के अधिकारों के प्रतीक हैं। बाबा साहब के खिलाफ बोलना दरअसल देश के संविधान और उसके मूल आदर्शों के खिलाफ बोलना है।

यह खबरें भी पढ़ें..

ग्वालियर में अंबेडकर विवाद के बीच भीम आर्मी ने स्थगित किया आंदोलन, 15 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी

ग्वालियर में अंबेडकर पोस्ट विवाद के बाद हाई अलर्ट, 50 को नोटिस जारी

HC परिसर में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद

यह पूरा मामला ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित ( अंबेडकर प्रतिमा विवाद ) करने को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा के इस मुद्दे पर जूनियर और सीनियर अधिवक्ताओं के बीच पहले भी तनाव और झड़पें हो चुकी हैं।

इसी विवाद (अंबेडकर मूर्ति विवाद) के बीच, पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने अपनी विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया पर की थी। इसने स्थिति को और तूल दे दिया। इस मामले में बीते महीने से लगातार बयानबाजी हो रही है।

Tags:
  • अनिल मिश्रा
  • अखिलेश यादव
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • विवादित बयान
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी
  • अंबेडकर प्रतिमा विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच