बाबा साहब अंबेडकर के पुतले को जलाने की कोशिश, वकील आशुतोष हिरासत में, भीम आर्मी ने दिया धरना
Sandeep Kumar | Dec 26, 2025, 23:25 IST
gwalior-babasaheb-ambedkar
ग्वालियर में शुक्रवार शाम को बाबा साहब अंबेडकर का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। भीम आर्मी के सदस्य मौके पर पहुंचे, जिससे तनाव बढ़ गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। वकील आशुतोष को हिरासत में लिया और पुतला छीन लिया।
BHOPAL. ग्वालियर में शुक्रवार शाम को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही भीम आर्मी के सदस्य वहां पहुंचे। दोनों तरफ से तनाव बढ़ गया।
मामला संवेदनशील था, इसलिए पुलिस बल पहले से मौजूद था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आकाशवाणी तिराहा पर पुतला दहन किया जाएगा। पता चला कि पुतला डॉ. भीमराव अंबेडकर का था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, जहां कुछ वकील और अन्य लोग मौजूद थे।
एक वकील पुतला लेकर दौड़ा। मनु स्मृति जिंदाबाद के नारे लगने लगे। पुलिस ने वकील आशुतोष को हिरासत में लिया और पुतला छीन लिया। इस दौरान बहस हुई, लेकिन पुलिस ने पुतला दहन नहीं होने दिया। वकील आशुतोष ने कहा कि मनुस्मृति जलाने पर पुलिस कुछ नहीं करती। अंबेडकर का पुतला जलाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।
दोनों पक्षों में टकराव बढ़ते देख पुलिस बल भेजा गया। डॉक्टर अंबेडकर का पुतला दहन नहीं हो सका। घटना के बाद दूसरे पक्ष ने एसपी ऑफिस का घेराव किया और धरना दिया। एडवोकेट आशुतोष पर एनएसए और तत्काल FIR की मांग की गई।
ये भी पढ़ें...कांग्रेस का संगठन रीबूट : बूथ से पंचायत तक नई रणनीति, SIR पर बड़े आरोप
भीम आर्मी के सदस्यों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर घेराव किया। उनकी मांग थी कि एडवोकेट आशुतोष दुबे पर मामला दर्ज किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस एक्शन नहीं लेगी तो आंदोलन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें...सीहोर वीआईटी यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई हुई ठंडी, सरकार के तेवर पड़े नरम
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि एक संदेही युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। भीम आर्मी के लोग भी वहां पहुंच गए थे। उन्हें बताया गया कि कुछ भी नहीं होने दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...एनएचएम के खर्च पर प्रशिक्षण लेकर गायब हुए सीएचओ, दो लाख का बांड जमा कराएगा NHM
भीम आर्मी की
भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस हरकत का विरोध किया। उन्होंने एडवोकेट अनिल मिश्रा पर आपत्तिजनक बयान दिए। उन्हें दो कौड़ी का वकील कह डाला। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने करणी सेना को चुनौती दी। उनका कहना था कि करणी सेना सामने आई तो वे लड़ाई के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट के आदेश पर एसआई-सूबेदार भर्ती में मिलेगी तीन साल की छूट, ESB ने आवेदन जमा कराने 6 दिन के लिए खोला पोर्टल
कलेक्टर आईएएस रुचिका चौहान ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया। किसी भी धर्म, संप्रदाय, जाति, समूह की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों पर रोक लगा दी गई है।
ग्वालियर जिले की सीमा में सार्वजनिक स्थलों पर धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस, चल समारोह का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही धर्म, संप्रदाय, जाति अथवा समूह की भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ये कृत्य कानून व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं।
मामला संवेदनशील था, इसलिए पुलिस बल पहले से मौजूद था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आकाशवाणी तिराहा पर पुतला दहन किया जाएगा। पता चला कि पुतला डॉ. भीमराव अंबेडकर का था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, जहां कुछ वकील और अन्य लोग मौजूद थे।
वकील पुतला लेकर दौड़ा
दोनों पक्षों में टकराव बढ़ते देख पुलिस बल भेजा गया। डॉक्टर अंबेडकर का पुतला दहन नहीं हो सका। घटना के बाद दूसरे पक्ष ने एसपी ऑफिस का घेराव किया और धरना दिया। एडवोकेट आशुतोष पर एनएसए और तत्काल FIR की मांग की गई।
ये भी पढ़ें...कांग्रेस का संगठन रीबूट : बूथ से पंचायत तक नई रणनीति, SIR पर बड़े आरोप
एसपी ऑफिस का घेराव
ये भी पढ़ें...सीहोर वीआईटी यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई हुई ठंडी, सरकार के तेवर पड़े नरम
क्या बोले एएसपी अनु बेनीवाल
ये भी पढ़ें...एनएचएम के खर्च पर प्रशिक्षण लेकर गायब हुए सीएचओ, दो लाख का बांड जमा कराएगा NHM
भीम आर्मी की करणी सेना को चुनौती
ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट के आदेश पर एसआई-सूबेदार भर्ती में मिलेगी तीन साल की छूट, ESB ने आवेदन जमा कराने 6 दिन के लिए खोला पोर्टल
कलेक्टर ने दिए आदेश
ग्वालियर जिले की सीमा में सार्वजनिक स्थलों पर धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस, चल समारोह का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही धर्म, संप्रदाय, जाति अथवा समूह की भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ये कृत्य कानून व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava