ग्वालियर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से कहा, तीन माह के अंदर वसूल करें राशि
Ratan Kumar Mishra | Jun 25, 2026, 22:17 IST
Photograph: (thesootr)
GWALIOR. ग्वालियर हाईकोर्ट ने रेरा के आदेश लागू न होने पर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा 3 माह में बिल्डर से 13.81 लाख रुपए ब्याज सहित वसूल करे।
समझें क्या है पूरा मामला...
- बिल्डर ने फ्लैट नहीं दिया, हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती।
- रेरा का आदेश ठंडे बस्ते में, अब हाईकोर्ट का डंडा।
- ग्वालियर में खरीदार को मिलेगा पैसा वापस, 3 माह की डेडलाइन।
- राजस्व अधिकारी सोते रहे, हाईकोर्ट ने जगाया।
- फ्लैट नहीं मिला, ब्याज सहित वापस होगी पूरी रकम।
कोर्ट ने जिला प्रशासन को तीन माह में बकाया राशि वसूलने का आदेश दिया। बिल्डर को 13.81 लाख रुपए मूल राशि पर 18.45 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। इसके अलावा खरीदार को मानसिक प्रताड़ना के मुआवजे के रूप में डेढ़ लाख रुपए अलग से मिलेंगे।
क्या है पूरा मामला
5 मार्च 2013 को दोनों पक्षों के बीच अनुबंध भी हुआ था। लेकिन परियोजना पूरी होने के बावजूद बिल्डर ने सेल डीड (Sale Deed) नहीं बनाई। खरीदारों को फ्लैट का कानूनी हस्तांतरण नहीं हुआ।
gwalior builder rera highcourt recovery
रेरा में की शिकायत
आदेश में बिल्डर को निर्देश दिया गया कि वह खरीदारों को 13 लाख 81 हजार रुपए की मूल राशि 18.45 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाए। इसके साथ ही एक लाख 50 हजार रुपए मानसिक प्रताड़ना का मुआवजा और पांच हजार रुपए वाद व्यय भी देने का आदेश हुआ।
फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
लेकिन राजस्व अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं किए। आरआरसी जारी होने के बावजूद बिल्डर से एक रुपया भी नहीं वसूला गया। खरीदार फिर से बेबस हो गए।
ग्वालियर हाईकोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी
कोर्ट ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि आरआरसी के आधार पर तीन माह के भीतर बकाया राशि की वसूली पूरी की जाए। यह निर्देश ग्वालियर जिले के उन तमाम अधिकारियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो रेरा के आदेशों को अनदेखा करते रहे हैं।
खरीदारों के लिए क्यों अहम है यह फैसला
हाईकोर्ट का यह फैसला एक नजीर बन सकता है। इससे रेरा के आदेशों को लागू कराने की प्रक्रिया मजबूत होगी। राजस्व अधिकारी अब इस तरह के मामलों में लापरवाही बरतने से पहले सोचेंगे।
FAQ
- रेरा क्या होता है और यह खरीदारों की कैसे मदद करता है?
रेरा यानी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी एक सरकारी संस्था है जो फ्लैट और प्लॉट खरीदारों की शिकायतें सुनती है। यह बिल्डरों के खिलाफ आदेश पारित कर रकम वापस दिलाने या फ्लैट देने का निर्देश दे सकती है। रेरा का गठन 2016 में रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट के तहत हुआ था। - आरआरसी क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?
आरआरसी यानी रेवेन्यू रिकवरी सर्टिफिकेट एक कानूनी दस्तावेज है जो रेरा के आदेश के आधार पर जारी होता है। इसके जरिए जिला प्रशासन बिल्डर की संपत्ति कुर्क कर या अन्य तरीकों से बकाया राशि वसूल कर सकता है। लेकिन राजस्व अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण यह प्रक्रिया अक्सर लंबित रह जाती है। - अगर बिल्डर फ्लैट न दे तो खरीदार को क्या करना चाहिए?
सबसे पहले रेरा में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करनी चाहिए। रेरा आदेश पारित होने के बाद यदि बिल्डर पालन न करे तो आरआरसी के लिए आवेदन करें। जरूरत पड़े तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।
कर्बला में मेले का विवाद गरमाया, महापौर ने रात को अर्जेंट MIC बैठक की, मंजूरी संशोधन का आदेश
निर्मला सप्रे दलबदल केस में उमंग सिंघार को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
जल, जंगल और जमीन पर कांग्रेस का नया दांव, आदिवासी वोट बैंक फिर बनेगा ताकत?
राहुल गांधी को बड़ी राहत: कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामला खत्म, हाईकोर्ट ने बंद की सभी कार्यवाही
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava