राहुल गांधी को बड़ी राहत: कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामला खत्म, हाईकोर्ट ने बंद की सभी कार्यवाही

Neel Tiwari | Jun 25, 2026, 21:06 IST
Share
कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामला खत्म
कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामला खत्म

करीब आठ साल पुराने मानहानि विवाद में आखिरकार राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिल गई है। राराहुल गांधी ने कथित बयान पर खेद जताया और कार्तिकेय सिंह चौहान ने सहमति दी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राहुल गांधी को मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली।
  • हाईकोर्ट ने याचिका का निस्तारण करते हुए कार्यवाही बंद की।
  • भोपाल की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में लंबित मामला भी समाप्त।
  • राहुल गांधी ने कथित बयान पर खेद व्यक्त किया था।
  • कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी कार्यवाही खत्म करने पर सहमति जताई

आखिरकार राहुल गांधी को मिल गई राहत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लंबे समय से चल रहे मानहानि मामले में आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 25 जून को आदेश दिया। न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल ने याचिका का निस्तारण किया। राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही समाप्त की गई। अदालत ने लंबित मामला बंद किया। भोपाल एमपी एमएलए अदालत की कार्यवाही भी समाप्त मानी गई। पूरी कानूनी प्रक्रिया अब खत्म हो गई।

खेद और समझौता बना राहत का आधार

मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से हाईकोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसमें कहा गया था कि वर्ष 2018 में झाबुआ में चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कथित बयान में कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम त्रुटिवश आ गया था।

राहुल गांधी ने अदालत को बताया कि उन्होंने अगले ही दिन सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देते हुए खेद व्यक्त कर दिया था। उनका आशय कार्तिकेय सिंह चौहान या उनके पिता, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नहीं था।

दूसरी ओर कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी अदालत में लिखित जवाब दाखिल कर स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी द्वारा व्यक्त किए गए खेद को स्वीकार करते हुए वे इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

हाईकोर्ट ने दोनों अदालतों की कार्यवाही बंद की

सुनवाई में राहुल गांधी की ओर से विवेक तन्खा ने पक्ष रखा और कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से संकल्प कोचर उपस्थित रहे। दोनों पक्षों की सहमति और दस्तावेजों पर विचार के बाद अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता कार्यवाही समाप्त चाहता है और आवेदक ने कथित बयान पर खेद व्यक्त किया। हाईकोर्ट ने कार्यवाही समाप्त करते हुए कहा कि भोपाल एमपी एमएलए अदालत का मामला भी बंद माना जाएगा।

'द सूत्र' की खबर पर लगी अंतिम मुहर

गौरतलब है कि 'द सूत्र' ने दो दिन पहले ही अपने पाठकों को बता दिया था कि राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान के बीच समझौता हो चुका है और मामला समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों की सुनवाई में लगातार समझौते, खेद और सहमति की बातें सामने आ रही थीं। हाईकोर्ट के अंतिम आदेश ने अटकलों पर विराम लगाया और दोनों पक्षों का विवाद समाप्त हो गया। राहुल गांधी को पूर्ण कानूनी राहत मिली और सभी कार्यवाहियां समाप्त कर दी गईं।

ये भी पढ़ें...

राहुल ने जताया खेद, कार्तिकेय ने जताई सहमति! अब हाईकोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार

राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान विवाद में समझौता लगभग तय, पेशी से राहत पर फैसला टला

नेताओं की एक दूसरे पर टिप्पणी से नाराज राहुल गांधी, कहा सोच समझकर बोलें

राहुल गांधी का अगले चुनाव में आदिवासी एजेंडा, न हसदेव पर आरी न आदिवासी पर डंडा

Tags:
  • राहुल गांधी
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • कार्तिकेय सिंह चौहान
  • जबलपुर
  • विवेक तन्खा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा