लड्डू गोपाल ने चोर को सिखाया सबक, स्टूल टूटते ही धराया 25 चोरियां कर चुका शातिर
Anjali Dwivedi | Jun 08, 2026, 20:12 IST
gwalior-chor-ashish-mota-arrested-case
ग्वालियर के हुरावली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बदमाश को लड्डू गोपाल की मूर्ति चुराना भारी पड़ गया। आरोपी आशीष उर्फ मोटा असल में उस घर में लड्डू गोपाल की कीमती मूर्ति ही चुराने गया था। जैसे ही उसने मूर्ति उठाई उसका पासा पलट गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- ग्वालियर के हुरावली इलाके में बीती रात चोरी की एक अजीब घटना हुई।
- शातिर चोर आशीष उर्फ मोटा चोरी करने के इरादे से एक घर में दाखिल हुआ।
- चोर ने सबसे पहले मंदिर में रखी लड्डू गोपाल की मूर्ति को उठाया।
- अलमारी खोलने के लिए वह जैसे ही फाइबर स्टूल पर चढ़ा, वह टूट गया।
- तेज आवाज सुनकर मकान मालिक जागा और उसने चोर को रंगे हाथों दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान होने पर खुद पुलिस भी हैरान रह गई। पकड़े गए इस शातिर अपराधी का नाम आशीष जाटव उर्फ मोटा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह कोई साधारण चोर नहीं है। आशीष लंबे समय से देश के अलग-अलग राज्यों में बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहा है।
कैसे पकड़ा गया शातिर चोर
अलमारी की ऊंचाई थोड़ी ज्यादा थी। इसलिए चोर ने पास में रखा एक फाइबर का स्टूल इस्तेमाल किया। वह अलमारी के लॉकर को खंगालने के लिए उस स्टूल पर ऊपर चढ़ गया। बस यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई और वह फंस गया।
चोर का वजन ज्यादा होने के कारण वह फाइबर स्टूल अचानक बीच से टूट गया। स्टूल टूटते ही चोर भारी आवाज के साथ सीधे जमीन पर आ गिरा। सन्नाटे में गिरने की आवाज बहुत तेज हुई। इससे घर के मालिक की नींद तुरंत खुल गई।
रंगे हाथों ऐसे पकड़ा गया चोर
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी आशीष उर्फ मोटा को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने थाने लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो बड़े खुलासे हुए। पुलिस भी आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड देखकर पूरी तरह सन्न रह गई।
मोटा पर देशभर में 25 केस दर्ज
फिलहाल सिरोल थाना पुलिस आरोपी आशीष से लगातार सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों को पूरी उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद शहर की कई अन्य पुरानी चोरियों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश के बड़वानी में ग्रामीणों का कमाल, बिना सरकार की मदद के बना रहे 2 KM लंबी सड़क
एमपी राज्यसभा चुनाव: महेश केवट ने भरा पर्चा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
एमपी के थानेदारों का हर महीने होगा एग्जाम, रिपोर्ट कार्ड तय करेगा कुर्सी
एमपी पुलिस एसआई भर्ती: हॉरिजॉन्टल कटऑफ की मांग खारिज, HC ने प्री को माना सिर्फ स्क्रीनिंग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari