ग्वालियर में सीएम काफिले के दौरान ट्रैफिक पुलिस और आर्मी मेजर के बीच झगड़ा, देर रात तक थाने में चला हंगामा
Pratibha ranaa | Aug 23, 2024, 10:13 IST
gwalior cm mohan yadav army major traffic police dispute
ग्वालियर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) के वीआईपी मूवमेंट के दौरान आर्मी मेजर और ट्रैफिक पुलिस के बीच मारपीट का विवाद हुआ, मामला थाने पहुंचा।
ग्वालियर में गुरुवार शाम ( 22 अगस्त ) को सीएम मोहन यादव के वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विवाद की शुरुआत आर्मी के मेजर और ट्रैफिक पुलिस जवान के बीच एक सड़क हादसे से हुई, जिसके बाद ये मामला मारपीट तक पहुंच गया।
गुरुवार शाम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में थे और कलेक्ट्रेट कार्यालय में 28 अगस्त को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक खत्म होने के बाद सीएम का काफिला MITS कॉलेज इंद्रमणि नगर चौराहे की तरफ जा रहा था, यहां ट्रैफिक पुलिस ने बेरीगेट लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया था।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज अटल इंस्टीट्यूट में उद्घाटन और मंत्रालय में बैठक लेंगे, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल
इस दौरान शताब्दीपुरम निवासी और आर्मी में मेजर के पद पर तैनात आशीष चौहान अपनी पत्नी, बहन, और एक दोस्त के साथ कार में जा रहे थे। इनोवा गाड़ी के चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग गया। मेजर ने भागते चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मेजर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की।
हंगामा और मारपीट को देखकर क्राइम ब्रांच पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और मेजर को अपनी गाड़ी में बिठाकर गोला का मंदिर थाने पर ले गई। बताया जा रहा है कि मेजर वर्तमान में उदयपुर में पदस्थ हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उन्हें जबरन थाने ले जाकर बदतमीजी की है।
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव 28 अगस्त को, सीएम मोहन यादव ने तैयारियों का जायजा लिया
मेजर की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति को बेवजह ट्रैफिक पुलिस द्वारा विवाद में घसीटा गया और उनकी शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उनके पति को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले जाया और उन्हें रोकने की कोशिश के बावजूद बदतमीजी की।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ट्रैफिक पुलिस ने रास्ता किया ब्लॉक
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज अटल इंस्टीट्यूट में उद्घाटन और मंत्रालय में बैठक लेंगे, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल
मेजर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव 28 अगस्त को, सीएम मोहन यादव ने तैयारियों का जायजा लिया
मेजर की पत्नी का आरोप
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj